एजुकेशन

JEE Main 2025 Exam Date: इंतजार खत्म! आ गई जेईई मेन की डेट, जनवरी में इस दिन होंगी परीक्षाएं, देखें शेड्यूल

JEE Main 2025 Exam Date Announced: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई मेन 2025 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो JEE Main की वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर परीक्षा की तारीख देख सकते हैं।

Image

जेईई मेन एग्जाम डेट

Photo : Times Now Digital

JEE Main 2025 Exam Date Announced: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जेईई मेन 2025 परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो JEE Main की वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर परीक्षा की तारीख देख सकते हैं।

जेईई मेन 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई थी। एनटीए ने JEE Main 2025 Exam Pattern में कुछ बदलाव किया है। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा में हर साल 15 से 20 लाख छात्र शामिल होते हैं। ऐसे में यह परीक्षा बेहद अहम है। आइए जानते हैं NTA ने एग्जाम पैटर्न में क्या बदलाव किया है।

JEE Main Exam Date: कब होगी परीक्षाएं?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2025 परीक्षा का आयोजन जनवरी माह मे ही होगा। पेपर 1 यानी BE और BTech कोर्स के लिए परीक्षाएं 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को होंगी। वहीं, BArch कोर्स के लिए परीक्षा 30 जनवरी 2025 को होगी। हर दिन परीक्षाएं दो शिफ्ट में होगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरे शिफ्ट की परीक्षा 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

JEE Main Exam Schedule ऐसे करें चेक

  • एग्जाम शेड्यूल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर जाएं।
  • अब Examination Schedule for JEE (Main)-2025 Session-1 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एग्जाम शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • एग्जाम शेड्यूल चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

JEE Main 2025 Session 1 Exam Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

JEE Main Exam Pattern 2025

इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में तीन खंड होते हैं। इसमें फिजिक्स कैमिस्ट्री और मैथ्स होता है। तीन घंटे लंबी परीक्षा में कुल 90 प्रश्न शामिल हैं। हर एक अनुभाग से 30 सवाल होते हैं। पार्ट A में प्रति विषय 20 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं, जबकि अनुभाग बी में 10 संख्यात्मक प्रश्न होते हैं। संशोधित पैटर्न के तहत सेक्शन बी के सभी पांच प्रश्न अनिवार्य होंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article