JEE Main Admit Card 2024 Download Link (जेईई मेंस एडमिट कार्ड तिथि): जेईई मेन्स 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन्स 2024 पेपर I परीक्षा शहर सूचना पर्ची (Advance Intimation for Allotment of Examination City) जारी कर दी है। बी.ई./बी.टेक के लिए परीक्षा शहर के आवंटन की अग्रिम सूचना उम्मीदवारों के लिए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर उपलब्ध है।
जेईई मेन्स परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड (JEE Mains Exam City Slip Download) करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
जेईई मेन्स 2024 परीक्षा तिथि - JEE Main 2024 Exam Date
बी.टेक/ बी.ई. या पेपर I परीक्षा 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। पेपर I परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना आवंटित की गई है। इनकी मदद से आप परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी पा सकेंगे। बता दें, परीक्षा शहर पर्ची को ही Examination Intimation City भी कहते हैं। ध्यान रहे इन्हें एडमिट कार्ड न समझें।
कब आएगा जेईई मेंस 2024 एडमिट कार्ड - JEE Main Admit Card 2024 Date
जेईई मेंस 2024 एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाने वाला है, रुझानों से पाएंगे कि जेईई मेन्स सत्र 1 का एडमिट कार्ड प्रत्येक परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किया जाता है। चूंकि परीक्षा 27 जनवरी से है, इसलिए जेईई मेंस 2024 एडमिट कार्ड (JEE Main Admit Card 2024 Download) 23 जनवरी तक उम्मीद कर सकते हैं।
