एजुकेशन

JEE Main 2023 Notification: NTA ने जारी किया जेईई मेन परीक्षा का नोटिफिकेशन, jeemain.nta.nic.in पर ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Dec 16, 2022, 01:48 AM IST

JEE Main 2023 Exam Date Notification: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जोकि आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक किया जा सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज, 15 दिसंबर 2022 से शुरू की जा चुकी है और उम्मीदवार अपने आवेदन को अब शुरू कर सकते हैं।

Image

JEE Main 2023

JEE Main 2023 Exam Notification: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2023 (जेईई मेन) का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपडेट जारी किया गया है। अब उम्मीदवारों की ओर से रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। नोटिस के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई (मुख्य) में दो पेपर शामिल हैं। इस परीक्षा से कई सारे प्रतिष्ठित सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में प्रवेश के अलावा जेईई एडवांस परीक्षा देने की पात्रता भी मिलती है। यहां पर

यहां पर नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन के लिए जेईई मेन लिंक (JEE Main Registration Link) दोनों चेक कर सकते हैं। पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) जोकि एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य संस्थानों में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बी.ई/बी.टेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा केंद्रीय रूप से वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई) में भाग लेने वाली राज्य सरकारों की ओर से मान्यता प्राप्त संस्थान / यूनिवर्सिटी में भी इससे प्रवेश दिया जाता है।

जेईई मेन 2023 का रजिस्ट्रेशन लिंक- JEE Main 2023 Registration Link

जेईई मेन की यह परीक्षा जेईई (एडवांस्ड) के लिए पात्रता परीक्षा भी है, जिसे आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। पेपर 2 बी.आर्क और अन्य कुछ प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इस नोटिफिकेशन को देखने के लिए यहां बताए गए अपडेट्स को भी चेक और फॉलो किया जा सकता है।

जेईई मेन 2023 नोटिफिकेशन लिंक- JEE Main 2023 Notification

  1. आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. नीचे स्क्रॉल करें और जेईई मेन 2023 एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. पहले खुद को रजिस्टर करें और फिर विवरण भरें।
  4. फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  5. फॉर्म डाउनलोड कर एक कॉपी अपने पास रख लें।

JEE Main 2023 Dates: जेईई मेन परीक्षा से जुड़ी जरूरी डेट्स

ऑनलाइन सब्मिशन के लिए आवेदन15 दिसंबर से 12 जनवरी, 9 pm तक
फीस जमा करने की लास्ट डेट12 जनवरी रात को 11.50 pm तक
जेईई मेन एग्जाम के लिए सिटी अलॉटमेंटजल्द घोषित की जाएगी
NTA की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोडघोषणा जल्द
परीक्षा की डेट्स24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023
जेईई मेन्स परीक्षा 2023 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहला सेशन जनवरी में शुरू होगा जबकि दूसरा सेशन अप्रैल में आयोजित किया जाने वाला है।
प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article