एजुकेशन

JEE Main 2023: जारी हुई जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 1, 2023, 09:31 AM IST

JEE Main 2023, JEE Main Admit Card 2023: जेईई मेन एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन सेशन 2 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइस jeemain.nta.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEE Main 2023 Exam City Slip

JEE Main 2023, JEE Main Session 2 Exam City Slip 2023: जेईई मेन एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (JEE Main Advance City Intimation Slip 2023) जारी कर दी है। स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2023 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

JEE Main Session 2 Exam 2023: इस तारीख को होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से जईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल, 8 अप्रैल, 10 अप्रैल,11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2023 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। एनटीए ने फिलहाल इसके लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की है। इसके जरिए अभ्यर्थी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी करेगा। ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

How to download JEE Main Session 2 Exam City Slip 2023

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी जेईई मेन सेशन 2 सिटी स्लिप चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Direct Link - JEE Main Session 2 Exam City Slip 2023

JEE Main Session 2 Admit Card 2023: एडमिट कार्ड भी जल्द

चूंकि, एनटीए ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में जईई मेन एडमिट कार्ड भी अब बहुत जल्द ही वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बता दें कि इस साल जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम के लिए 15 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article