JEE Main 2023, JEE Main Session 2 Application 2023: जेईई मेन सेशन 2 नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन अप्रैल सेशन (JEE Main April Session 2023) का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स एनटीए की आधिकारकि वेबसाइट के जरिए परीक्षा के लिए तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
JEE Main 2023 Session 2 Application: जेईई मेन एप्लीकेशन
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू होने वाली थी। हालांकि, किन्हीं कारणों से एसा नहीं हो पाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एप्लीकेशन लिंक जल्द ही एक्टिवेट कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
JEE Main Session 2 Exam 2023: सेशन 2 एग्जाम डेट
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 6 अप्रैल, 7 अप्रैल, 8 अप्रैल, 9 अप्रैल, 10 अप्रैल, 11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड मार्च 2023 के अंत में जारी किया जा सकता है।
How to apply for JEE Main 2023 Session 2 Exam
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.inपर जाएं।
- फिर जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम 24 जनवरी, 25 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को ऑनलाइन मोड में आयोजित किया गया था। एनटीए ने पेपर 1 का रिजल्ट 7 फरवरी को जारी कर दिया गया था। जबकि, पेपर 2 रिजल्ट की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
