एजुकेशन

JEE Advanced Exam Guidelines, Dress Code: आज 221 शहरों में जेईई एडवांस्ड परीक्षा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले जान लें गाइडलाइंस और ड्रेस कोड

JEE Advanced Exam Guidelines, Dress Code: आज यानी 17 मई 2026 को ज्वाइंट एट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड की परीक्षा आयोजित होने जा रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। यहां आप जेईई एडवांस्ड गाइडलाइंस और ड्रेस कोड जान सकते हैं।

Image

JEE Advanced Exam Guidelines, Dress Code: यहां देखें जेईई एडवांस्ड एग्जाम गाइडलाइंस और ड्रेस कोड

JEE Advanced Exam Guidelines, Dress Code: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की आज, 17 मई को भारत के 221 शहरों और दो अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस्ड 2026) आयोजित करेगा। बीटेक, बीएस और बीएर्च कार्यक्रमों के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (सीबीटी) मोड में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 11 मई को जारी किया गया था। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस बीच छात्रों के मन में परीक्षा से संबंधित कई सवाल हैं। यहां आप जान सकते हैं कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा में क्या लेकर जाएं और किन चीजों पर पाबंदी है। यहां देखें जेईई एडवांस्ड गाइडलाइंस, ड्रेस कोड।

What To Carry For JEE Advanced Exam: जेईई एडवांस्ड परीक्षा में क्या लेकर जा सकते हैं

  • एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी
  • ओरिजिनल फोटो आईडी - आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, लाइसेंस
  • पेन और पेंसिल
  • पारदर्शी पानी की बोतल

What To Not Carry For JEE Advanced: परीक्षा केंद्र पर भूलकर न ले जाएं ये चीजें

ध्यान रहे छात्र परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, नोट्स, किताबें, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और किसी भी प्रकार का कागज ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित होता है। ऐसे में भूलकर भी ये चीजें अपने साथ लेकर न जाएं।

JEE Advanced Exam Dress Code: जेईई एडवांस्ड परीक्षा में क्या पहनकर जाएं

जेईई एडवांस्ड परीक्षा में ड्रेस कोड की बात करें तो यहां हल्के और साधारण कपड़े बेहतर रहेंगे। ज़रूरत पड़ने पर पूरी आस्तीन वाली शर्ट/ऊनी कपड़े भी चलेंगे। ध्यान रहे यहां धार्मिक वस्तुएं ले जाने की अनुमति है, लेकिन तलाशी के लिए केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।

What To Not Wear JEE Advanced: क्या न पहनें

  1. जूते, मोजे या बंद जूते
  2. ताबीज़ या धातु के आभूषण
  3. घड़ी, टोपी, स्कार्फ, बड़े बटन या धातु के हिस्सों वाले कपड़े।

जेईई एडवांस्ड परीक्षा देन के लिए जा रहे अभ्यर्थियों को इन चीजों को पहनने से बचना चाहिए।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article