एजुकेशन

JEE Advanced AAT Result 2023: जारी हुआ जेईई एडवांस्ड एएटी रिजल्ट, jeeadv.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 24, 2023, 05:51 PM IST

JEE Advanced AAT Result 2023: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर आज जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

JEE Advanced AAT Result 2023

JEE Advanced AAT Result 2023, IIT Guwahati JEE Advanced AAT Result 2023: जेईई एडवांस्ड एएटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (JEE Advanced AAT 2023) का रिजल्ट आज यानी 24 जून को शाम 5 बजे जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

JEE Advanced AAT 2023: कब हुई जेईई एडवांस्ड एएटी परीक्षा

जेईई एडवांस्ड एएटी परीक्षा का आयोजन 21 जून को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। जेईई एडवांस्ड एएटी परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स 24 जून से एएटी-विशिष्ट विकल्प भर सकेंगे। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download JEE Advanced AAT Result 2023

  • जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.nic.in पर जाएं।
  • फिर जेईई एडवांस्ड एएटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Advanced AAT Result 2023 Released! Direct Link

JEE Advanced AAT 2023: इस पाठ्यक्रम में मिलेगा प्रवेश

जेईई एएटी परीक्षा का आयोजन आईआईटी रूड़की, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी बीएचयू में बीआर्क पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस साल परीक्षा के लिए 18 जून से 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article