एजुकेशन

JEE Advanced 2025 Schedule: जेईई एडवांस का ब्रोशर जारी, जानें कब और कहां होगी परीक्षा, इस दिन से करें अप्लाई

JEE Advanced Brochure 2025 Released: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाली जेईई एडवांस एग्जाम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT Kanpur) की तरफ से जेईई एडवांस 2025 के लिए नया ब्रोशर जारी हो चुका है। ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वो एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। जारी ब्रोशर के अनुसार, एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन से लेकर रिजल्ट जारी होने तक की डिटेल्स दी गई है।

Image

जेईई एडवांस 2025 ब्रोशर

JEE Advanced Brochure 2025 Released: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए होने वाली जेईई एडवांस एग्जाम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर (IIT Kanpur) की तरफ से जेईई एडवांस 2025 के लिए नया ब्रोशर जारी हो चुका है। ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वो एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

आईआईटी कानपुर की तरफ से जेईई एडवांस परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जारी ब्रोशर के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2025 से शुरू हो जाएगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स JEE Main Exam 2025 पास होंगे वही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।

JEE Advanced 2025 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

  • जेईई एडवांस्ड 2025 रजिस्ट्रेशन के शुरू होने की तारीख: 23 अप्रैल, 2025
  • जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख: 2 मई, 2025
  • आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 5 मई, 2024
  • जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख: 11 मई, 2025
  • जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा की तारीख: 18 मई, 2025

JEE Advanced 2025 Exam Brochure यहां डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

JEE Advanced Eligibility: कौन दे सकता है परीक्षा?

जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article