एजुकेशन

JEE Advanced 2023 Date: जारी हुई जेईई एडवांस परीक्षा के लिए डेट, jeeadv.ac.in पर जारी शेड्यूल यहां देखें

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Dec 22, 2022, 08:39 PM IST

JEE Advanced 2023 Exam Date: जेईई की एडवांस परीक्षा के लिए डेट का इंतजार अब खत्म हो गया है और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jeeadv.ac.in पर नोटिस जारी किया गया है। यहां पर इस नोटिस का डायरेक्ट लिंक उम्मीदवार चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 4 जून को किया जाने वाला है, जानिए पूरा विवरण।

Image

JEE Advanced 2023 Date

JEE Advanced 2023 Exam Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने जेईई एडवांस 2023 के लिए परीक्षा तिथियां यानी डेट (JEE Advance Exam Date 2023) आज 22 दिसंबर, 2022 को जारी कर दी हैं। अपडेट डेट्स के साथ अब संयुक्त प्रवेश परीक्षा से जुड़ा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है और इसे यहां देखा जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल से शुरू होगा, संबंधित उम्मीदवारों को 4 मई 2023 तक खुद को रजिस्टर कराना होगा। रजिस्टर करने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस भुगतान की अंतिम तिथि यानी लास्ट डेट 5 मई, 2023 है।

जेईई एडवांस डेट (JEE Advanced Date 2023) को लेकर अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि जेईई एडवांस परीक्षा 4 जून 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार कुल दो पेपरों के लिए इन परीक्षा में उपस्थित होंगे।

JEE Advanced Dates 2023: आधिकारिक वेबसाइट से कैसे करें चेक

  1. जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर लेटेस्ट एनाउंसमेंट / latest announcement सेक्शन में जाना होगा।
  3. इसके बाद 'The JEE (Advanced) 2023 Information Brochure, information for foreign national candidates, and registration fees are now available on the website' वाले लिंक को क्लिक करें।
  4. इसके बाद एग्जाम डेट्स आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगी, जिन्हें उम्मीदवार ध्यान से चेक कर लें।
जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों को इस बात का सुझाव दिया गया है कि जेईई एडवांस से जुड़े ताजा अपडेट जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in को चेक करते रहें।
प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article