एजुकेशन

IIT JEE Advanced 2023: जारी हुई आईआईटी जेईई एडवांस आंसर की, यह रहा डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 11, 2023, 11:11 AM IST

JEE Advanced 2023 Answer Key OUT: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने आखिरकार उन युवाओं का इंतजार खत्म ​कर दिया जो जेईई एडवांस परीक्षा 2023 आंसर की देखना चाह रहे थे, इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर की व चैलेंजिंग विंडो की खबर देख सकते हैं।

Image

आईआईटी जेईई एडवांस आंसर की

IIT, Guwahati JEE Advanced 2023 Answer Key Released @jeeadv.ac.in: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने आज यानी 11 जून, 2023 को जेईई एडवांस 2023 आंसर की जारी जारी कर दी। जिन उम्मीदवारों ने आईआईटी की संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे यहां से आंसर की डायरेक्ट लिंक व आब्जेक्शन करने की डेडीलाइन व अन्य अपडेट देख सकेंगे। बता दें, IIT JEE Advanced 2023 Answer Key Link को आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर एक्टिव किया गया है।

कब तक कर सकेंगे चैलेंज

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने जेईई एडवांस 2023 आंसर की आज सुबह 10 की जगह 11 बजे जारी की। इसके साथ ही IIT ने आंसर की चैलेंज विंडो को भी ओपन किया। जो उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं है, वे इसे चैलेंज कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए कुछ अतिरिक्त शुल्क देना हो सकता है। JEE advanced 2023 Challenge Window 12 जून, 2023 तक खुली है, इसके बाद उठाई गई आपत्तियों पर विचार किया जाएगा और रिजल्ट जारी करने की तैयारी की जाएगी।

कब आएगा रिजल्ट

JEE advanced 2023 Final Answer Key and JEE advanced 2023 Result 18 जून को जारी किए जाने की तैयारी है। इन रिजल्ट को jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा, बता दें, टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी रिजल्ट लिंक व संबंधित हर अपडेट को शेयर किया जाएगा।

कैसे देखें आंसर की

  • सबसे पहले IIT JEE की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर इस नाम के लिंक पर क्लिक करें — jee advanced 2023 Provisional Answer Key
  • लॉगिन करें और सबमिट करें, आंसर की स्क्रीन पर देखें। इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

4 जून को हुई थी परीक्षा

IIT गुवाहाटी ने 4 जून को जेईई एडवांस 2023 परीक्षा का आयोजन किया था, इसके बाद 9 जून को रिस्पॉन्स शीट जारी की गई थी। अब आज आंसर की जारी दी गई है, जबकि 18 जून तक फाइनल आंसर की व रिजल्ट जारी किया जाना है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article