Jharkhand 12th Arts Commerce Result 2023 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 12वीं वाणिज्य आर्टस परिणाम की घोषणा के साथ टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत जारी किए। छात्र झारखंड बोर्ड इंटर के नतीजे jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उन्हें लॉगिन विंडो में अपने कक्षा 12वीं के रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करना होगा। झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर्स की सूची में छात्रों के नाम और अंक शामिल हैं।
पास प्रतिशत भी हुआ जारी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 12वीं के वाणिज्य परिणाम की घोषणा के साथ टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत भी जारी किया है। बता दें, झारखंड बोर्ड ने 10वीं, 12वीं साइंस, 12वीं कॉमर्स के साथ साथ 12वीं आर्टस का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेएसी 12वीं वाणिज्य परिणामों की बात करें, तो पासिंग प्रतिशत 88.6% है, जबकि आर्टस में यह 95.9% है। पिछले हफ्ते, JAC ने मैट्रिक और कक्षा 12वीं विज्ञान स्ट्रीम के परिणाम घोषित किए थे, 10वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत 95.38% और कक्षा 12वीं विज्ञान का पासिंग प्रतिशत 81.45% रहा था।
झारखंड बोर्ड जेएसी 12वीं कला, वाणिज्य परिणाम 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइटें
- jac.jharkhand.gov.in
- jharresults.nic.in और
- jac.jharkhand.gov.in
कहां से देखें झारखंड बोर्ड इंटर कॉमर्स आर्टस के नतीजे 2023?
- JAC 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर कैसे चेक करें
- jharresults.nic.in या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- JAC 12th Commerce Result 2023 or JAC 12th Arts Result 2023 नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें।
- अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक करें।
Jacresults.com/commerce Direct Link
झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य अनिल कुमार महतो द्वारा घोषित किया गया है।
