एजुकेशन

JAC Jharkhand Board 10th 12th Science result 2023: मोबाइल पर एसएमएस से देखें झारखंड बोर्ड का रिजल्ट, 10 सेकंड में पाएं नतीजे

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 23, 2023, 01:09 PM IST

JAC Jharkhand Board 10th 12th Science result 2023 through SMS: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा मोबाइल पर SMS के द्वारा अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहां जानें पूरा तरीका-

Image

JAC Jharkhand Board result 2023 through SMS

JAC Jharkhand Board 10th 12th Science result 2023 through SMS: लंबे इंतजार के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (झारखंड बोर्ड) आज यानी 23 मई को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच 10वीं और 12वीं साइंस की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जिन छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी है वह झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इस साल जेएसी कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जानकारी के अनुसार, झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के नतीजे एक साथ जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर नतीजे एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किए जा सकते हैं।

JAC Jharkhand Board 10th 12th Science result 2023 List of Websites

एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in से छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे।

  • jac.jharkhand.gov.in
  • jac.nic.in
  • jacresults.com and
  • jharresults.nic.in

JAC Board 10th, 12th Result 2023 Through SMS

एसएमएस से झारखंड बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के विद्यार्थी JHA10<स्पेस> रोल नंबर टाइप कर 5676750 नंबर पर मैसेज भेज सकते हैं। वहीं 12वीं के स्टूडेंट्स को JHA12<स्पेस> रोल नंबर टाइप कर 5676750 नंबर पर मैसेज भेजना होगा। अगर आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है तो आप इस तरीके से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Jharkhand Board 10th 12th Result 2023 - डिजिलॉकर से डाउनलोड करें मार्कशीट

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा के नतीजे एक साथ जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर नतीजे एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किए जा सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article