एजुकेशन

JAC 10th Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट, DigiLocker से ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

JAC 10th Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ डिजिलॉकर से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

JAC 10th Result 2026

JAC 10th Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम बोर्ड जारी कर दिए गए हैं। झारखंड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में डिजीलॉकर ने आधिकारिक अकाउंट से एक्स (X) पर पोस्ट शेयर करते हुए रिजल्ट जल्द आने की जानकारी दी है। हालांकि अभी तक JAC 10th Result 2026 Date and Time की कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा।

अफवाहों पर न दें ध्यान

हाल ही में झारखंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर मची अफरा-तफरी के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सचिव ने इसे भ्रामक और फर्जी बताया। बोर्ड का कहना है कि रिजल्ट अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है और छात्र ऐसी किसी भी अनौपचारिक सूचना पर भरोसा न करें। नतीजे घोषित करने से पहले बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी जरूर देगा।

रिजल्ट की तैयारी अब अंतिम चरण में

बोर्ड के करीबी सूत्रों के मुताबिक, कॉपियों के मूल्यांकन और अंकों को ऑनलाइन दर्ज करने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वर्तमान में टॉपर्स की कॉपियों का दोबारा वेरिफिकेशन (Re-verification) और डेटा अपलोडिंग की प्रक्रिया चल रही है।

कब हुई थी झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा

इस साल झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 4.3 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।

कहां चेक करें JAC 10th Result 2026

Jharkhand Board 10th Result 2026 ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले JAC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • JAC Jharkhand Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JAC 10th Result 2026 DigiLocker से कैसे करें चेक

  • झारखंड 10वीं का रिजल्ट DigiLocker से चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए स्टेप फॉलो करें।
  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in या results.digilocker.gov.in पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करें।
  • होमपेज पर झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण जैसे जेएसी कक्षा 10 का रोल नंबर या अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका परीक्षा रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • छात्र इसका पीडीएफ बनाएं और प्रिंट आउट भी लें।

झारखंड बोर्ड परीक्षा पासिंग मार्क्स

झारखंड बोर्ड परीक्षा में छात्रों के लिए कुल अंकों के साथ प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। इससे कम अंक आने पर उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा। बशर्त यह है कि छात्र एक या दो विषयों में पासिंग अंक प्राप्त करने में असफल रहा हो।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article