एजुकेशन

ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी में कांस्टेबल की बंपर भर्ती, 10वीं पास आज से ही करें आवेदन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 27, 2023, 04:54 PM IST

ITBP Constable Driver Recruitment 2023: भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 10वीं पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर आज यानी 27 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

ITBP Constable Recruitment 2023

Photo : iStock

ITBP Constable Recruitment 2023, Sarkari Naukri Notification 2023: आईटीबीपी में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल ड्राइवर (Constable Driver) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर आज यानी 27 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 जुलाई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित सभी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

ITBP Constable Vacancy 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल ड्राइवर के 458 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें जनरल के 195 पद, ओबीसी के 110 पद, ईडब्ल्यूएस के 42 पद, एससी के 74 पद और एसटी के 37 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

ITBP Constable Eligibility 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना जरूरी है।

ITBP Constable Exam 2023: ऐसे होगा कांस्टेबल का चयन

आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, प्रैक्टिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

ITBP Constable Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

आईटीबीपी कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 27 जून से 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article