एजुकेशन

IPS Sakshi Verma Success Story: हिमाचल की लेडी सिंघम हैं IPS साक्षी वर्मा, नाम से कांपते हैं नशे के तस्कर

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 31, 2023, 02:36 PM IST

IPS Sakshi Verma aka Lady Singham success story: 28 साल की आईपीएस साक्षी वर्मा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की एसपी हैं और कुछ समय पहले आई बाढ़ के दौरान उन्होंने सराहनीय कार्य किया। नशे के तस्करों के खिलाफ उनकी कार्रवाई मिसाल बनीं। जानें उनकी सक्सेस स्टोरी-

Image

IPS Sakshi Verma aka Lady Singham success story

IPS Sakshi Verma aka Lady Singham success story: पंजाब के राजपुरा से ताल्लुक रखने वाली 28 साल की आईपीएस साक्षी वर्मा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की एसपी हैं और कुछ समय पहले आई बाढ़ के दौरान उन्होंने सराहनीय कार्य किया। नशे के तस्करों के खिलाफ उनकी कार्रवाई मिसाल बनी। 2014 बैच की आईपीएस साक्षी वर्मा वर्तमान में कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में सेवाएं दे रही हैं। आईपीएस साक्षी वर्मा (Sakshi Verma UPSC Success Story) जनता के बीच और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। जानते हैं उनके आईपीएस बनने की कहानी

यूपीएससी के चौथे प्रयास में सफलता पाने वाली साक्षी वर्मा शिमला में एसएसपी के पद पर तैनात थीं। जहां उन्होंने ड्रग तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ा और नशे का कारोबार ध्वस्त कर दिया। उन्होंने छापेमारी करके एक ब्राउन सुगर सप्लायर को उसकी कार के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। उसके बाद उनके नाम से नशे के तस्कर कांपते हैं।

कैसे पास की यूपीएससी

स्कूल के दिनों से ही पिता ने साक्षी को सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी तैयारी कॉलेज के बाद शुरू कर दी थी। उन्होंने सिविल सर्विस एग्जाम में इतिहास विषय का चयन किया तथा चौथे प्रयास में सफलता हासिल कर ली। कुल्लू से पहले वो किन्नौर तथा बिलासपुर में एसपी के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।

कहां से ली एजुकेशन

इनकी शिक्षा आईसीएल पब्लिक स्कूल राजपुरा (पटियाला) व एसडी कॉलेज चंडीगढ़ से हुई। 2014 बैच की आईपीएस साक्षी वर्मा वर्तमान में कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में सेवाएं दे रही हैं। आईपीएस साक्षी वर्मा जनता के बीच और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। साक्षी वर्मा के पिता एसपी वर्मा ऑरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से वरिष्ठ प्रबंधक और मां रमा वर्मा सरकारी स्कूल से प्रवक्ता के रूप में सेवानिवृत्त हुई हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article