एजुकेशन

IPS Anshika Verma Success Story: नोएडा की अंशिका ने बिना कोचिंग पास की UPSC परीक्षा, दूसरे अटेम्प्ट में बनीं IPS अधिकारी

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 22, 2024, 08:16 AM IST

IPS Anshika Verma Success Story in Hindi: UPSC परीक्षा करने के लिए लोग लाखों पैसा कोचिंग सेंटर में लगाकर शिक्षा लेते हैं, लेकिन अंशिका वर्मा ने बिना कोचिंग UPSC परीक्षा पास कर दिखाया और दूसरे अटेम्प्ट में IPS अधिकारी बन गई, आइये जानें उनकी सफलता की कहानी

Image

आईपीएस अंशिका वर्मा की सफलता की कहानी (photo credit - instagram)

UPSC Topper IPS Anshika Verma Success Story in Hindi: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करना एक चुनौतीपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि यह देश की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा है। लोग इस परीक्षा को पास करने के लिए सालों मेहनत करते हैं, और इस दौरान लाखों रुपये फीस के रूप में भरते हैं। लेकिन आज हम बात करेंगे IPS Anshika Verma की, जिन्होंने बिना कोचिंग किए UPSC परीक्षा क्रैक कर दिया और अपने दूसरे अटेम्प्ट में IPS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया।

इंजीनियर से सिविल सेवक - IPS Anshika Verma Success Story

इकलौता फैक्ट यही है कि सटीक प्लानिंग के साथ की गई निरंतर कड़ी मेहनत और समर्पण ही सफलता की कुंजी है। फिर आपको कोई सुविधा मिले या नहीं मिले आप हमेशा अपने पथ पर तब तक बने रहते हैं जब तक आपको आपकी मंजिल न मिल जाए। IPS Anshika Verma भी इन्हीं मेहनती में से एक रही हैं।

अंशिका वर्मा की प्रेरणादायक कहानी, बिना कोचिंग के यूपीएससी किया क्रैक

Anshika Verma पहले इंजीनियर थी, आपको लग सकता है कि यह तो अपने लक्ष्य से भ्रमित होने वाली बात है, लेकिन इस दौरान इन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और लोगों को बता दिया कि लक्ष्य को कभी न भूलो, हमेशा अपने अंदर जिंदा रखो। जब अवसर मिले उसकी ओर कदम बढ़ाओ

अंशिका वर्मा की सक्सेस स्टोरी, नोएडा से की है पढ़ाई - IPS Anshika Verma Education

अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखती हैं। Anshika Verma ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नोएडा में हासिल की। इसके बाद, उन्होंने नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में दाखिला लिया, जहां उन्होंने 2018 में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की।

अंशिका वर्मा यूपीएससी परीक्षा में रैंक - IPS Anshika Verma Rank

उन्होंने 2019 में प्रयागराज में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए अपनी तैयारी शुरू की, जहां उन्होंने अपना पूरा समय अपनी पढ़ाई के लिए समर्पित किया। अटूट प्रयासों और समर्पण के साथ अंशिका ने बिना किसी कोचिंग के 2020 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में अपने दूसरे प्रयास में सफलतापूर्वक अखिल भारतीय रैंक 136 हासिल की।

अंशिका वर्मा का परिवार - IPS Anshika Verma Biography

उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका उनके सहायक परिवार ने निभाई, जिसमें उनके पिता, जो उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड (यूपीईएल) से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और उनकी मां, एक गृहिणी शामिल हैं।

गोरखपुर की एसीपी हैं अंशिका वर्मा

अंशिका वर्मा 2021 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं। वर्तमान में, वह गोरखपुर की एसीपी (सहायक पुलिस आयुक्त) के पद पर तैनात हैं।

अपने पेशे के अलावा, वे सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं, उनके 274 हजार से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article