एजुकेशन

पति सेना में मेजर और पत्नी बनी लेडी सिंघम IPS, आज नाम सुनकर थर-थर कांपते हैं नक्सली

IPS Ankita Sharma Story: छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा को लेडी सिंघम के नाम से जाना जाता है। नक्सली उनका नाम सुनकर थर थर कांपते हैं। अंकिता शर्मा की शादी आईपीएस अधिकारी बनने से पहले ही हो गई थी। उनके भारतीय सेना में मेजर हैं।

Image

IPS Ankita Sharma Story

IPS Ankita Sharma Story: छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा को लेडी सिंघम के नाम से जाना जाता है। अंकिता दिखने में जितनी खूबसूरत है, उससे कहीं ज्यादा सख्त उनका अंदाज है। नक्सली उनका नाम सुनकर थर थर कांपते हैं। अंकिता की पोस्टिंग बस्तर में हुई और नक्सली उनके नाम से कांपने लगे। वे होम कैडर पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला आईपीएस हैं। मई 2022 में वह खैरागढ़ की एसपी बनी और नक्सल प्रभावित बस्तर में उन्हें नक्सल ऑपरेशन की इंचार्ज भी बनाया गया। अंकिता शर्मा की शादी आईपीएस अधिकारी बनने से पहले ही हो गई थी। उनके पति भारतीय सेना में मेजर हैं। छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अंकिता शर्मा सोशल मीडिया पर किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं हैं। अंकिता शर्मा की फैन फॉलोइंग की बात की जाए तो ट्वीटर पर अभी उनके 1 लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

IPS Ankita Sharma Family

अंकिता शर्मा के पिता राकेश शर्मा व्यापारी हैं और मां सविता शर्मा गृहिणी हैं। अंकिता तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली अंकिता ने शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की है। ग्रेजुएशन करने के बाद अंकिता ने एमबीए किया और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं। दिल्ली में दिल नहीं लगा तो 6 महीने में ही वह दिल्ली छोड़कर अपने घर वापस आ गईं और वहीं से तैयारी करने लगीं।

IPS Ankita Sharma Success story

IPS Ankita Sharma Success story

UPSC Success Story: दो बार हुईं फेल

ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन में एमबीए किया। इसके बाद वह सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गईं। अंकिता को पहले दो प्रयासों में यूपीएससी परीक्षा में सफलता नहीं मिली। पहले प्रयास में उन्होंने प्रीलिम्स तो क्लियर किया, लेकिन मेन्स में 15 नंबर से रह गईं। इसके बाद दूसरी बार में तो वह प्रीलिम्स भी पास नहीं कर पाईं। उन्हें साल 2018 में तीसरे प्रयास में सफलता मिली और 203वीं रैंक हासिल हुई। उन्होंने यूपीएससी 2018 की परीक्षा में 1035 अंक हासिल किए। आईपीएस अंकिता शर्मा आईपीएस किरण बेदी को अपना प्रेरणा मानती हैं। उन्होंने इस बात का जिक्र अपने एक इंटरव्यू में भी किया था।

IPS Ankita Sharma Story

IPS Ankita Sharma Story

पति हैं सेना में मेजर

अंकिता शर्मा की शादी आईपीएस अधिकारी बनने से पहले ही हो गई थी। उनके पति विवेकानंद शुक्ला भारतीय सेना में मेजर हैं और वर्तमान में मुंबई में तैनात हैं। अंकिता ने नक्सलियों के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भी उनकी बहादुरी की तारीफ कर चुकी हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article