एजुकेशन

IOCL JE Admit Card: ऑयल इंडिया में जूनियर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

IOCL JE Admit Card out download: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IOCL Admit Card 2025

IOCL JE Admit Card out download: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 31 अक्टूबर 2025 को दो फेज में होगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी स्टूडेंट को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी। इस वैकेंसी के जरिए 381 पदों पर भर्ती होगी।

IOCL JE 2025 परीक्षा 31 अक्टूबर 2025 को दो फेज में होगी। इसमें डोमेन नॉलेज (विषय ज्ञान) और सामान्य योग्यता विषय शामिल होगा।बिना एडमिट कार्ड के किसी भी स्टूडेंट को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

How To Download IOCL JE Admit Card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट oil-india.com पर जाएं.
  • अब होमपेज पर IOCL JE Admit Card 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • सभी लॉगिन क्रेडेंशियल्स दें और सबमिट करें.
  • IOCL JE Admit Card 2025 आपके स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे सेव कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
  • एडमिट कार्ड पर दर्ज होगी ये डिटेल्स
  • उम्मीदवार का नाम
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा की तिथि और समय
  • रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • जिस पद के लिए आवेदन किया गया है (जूनियर इंजीनियर / JE)
  • परीक्षा की अवधि
  • श्रेणी (सामान्य / ओबीसी / एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस)
  • जन्म तिथि
  • लिंग (पुरुष / महिला)
  • उम्मीदवारों के लिए निर्देश (क्या करें और क्या न करें)
  • साथ लाने वाले वैध पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • पर्यवेक्षक (इनविजिलेटर) के हस्ताक्षर के लिए स्थान
  • सत्यापन के लिए बारकोड / क्यूआर कोड

IOCL JE 2025 परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल के लिए एक मार्क्स फिक्स किया गया है। परीक्षा पूरी करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। वहीं हर गलत सवाल के लिए 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article