एजुकेशन

International Womens Day Speech In Hindi 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अब तक का सबसे दमदार भाषण, लोग हो उठेंगे आपके मुरीद

International Womens Day Speech, Bhashan In Hindi 2026 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण): प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को देशभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया (International Womens Day Speech) जाता है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार दिलाने और समाज में उनकी स्थिति को मजबूत (International Womens Day Speech In Hindi) बनाना है। इस दिन दुनियाभर में महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाती है, समाधान खोजे जाते हैं और संकल्प लिए जाते हैं।

Image

International Womens Day Speech, Bhashan In Hindi 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अब तक का सबसे शानदार भाषण

International Womens Day Speech, Bhashan In Hindi 2026 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण): आज यानि 8 मार्च को देशभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा (International Womens Day Speech) रहा है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार दिलाने और समाज में उनकी स्थिति को मजबूत (International Womens Day Speech In Hindi) बनाना है। इस दिन दुनियाभर में महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाती है, समाधान खोजे जाते हैं और संकल्प लिए (Speech On International Womens Day) जाते हैं। बता दें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम Give to Gain है। इससे पहले साल 2025 में इंटरनेशनल वुमेन डे 2025 की थीम सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता सशक्तिकरण था।

कहा जाता है कि 20वीं सदी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत हुई। दरअसल 1908 में कामकाजी महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए जमकर प्रदर्शन किया था। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में 1908 में वर्कर्स को सम्मान देने के मकसद से ये दिन चुना था। वहीं यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस एक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां निकाली थीं। इस वजह से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 1911 में जर्मनी, आस्ट्रिया, डेनमार्क और स्विट्जरलैंड में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। वहीं 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता दे दी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेजों व सामाजिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए अंतर्राष्ट्री महिला दिवस पर शानदार स्पीच व भाषण लेकर आए हैं। इस तरह मंच का संचालन कर आप लोगों के दिलों में अपनी जगह बना सकते हैं। यहां देखें इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर स्पीच।

International Womens Day Speech 2026: कुछ इस तरह दें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण

यदि आप भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण देने जा रहे हैं तो अपने स्पीच की शुरुआत किसी शानदार कोट्स से करें। साथ ही भाषण के दौरान आपके चेहरे पर एक अलग तेज व चमक होनी चाहिए। साथ ही इस दौरान महिला दिवस के महत्व और इतिहास का वर्णन करना ना भूलें।

International Womens Day Speech In Hindi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सबसे सरल भाषण

आदरणीय प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, शिक्षकगण व मेरे प्रिय साथियों आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन हर साल International Women's Day के रूप में 8 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान, समानता और उनके योगदान को याद करना और उन्हें सम्मान देना है। साथ ही समाज में लैंगिक समानता (Gender Equality) को बढ़ावा देने का संदेश देता है। महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाता है। शिक्षा, रोजगार और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा यह दिन महिलाओं के खिलाफ होने वाले भेदभाव और हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का अवसर भी देता है।

International Womens Day Speech 2026: दुनियाभर के सभी देशों में मनाया जाता है

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया के लगभग सभी देशों में मनाया जाता है। यह एक वैश्विक दिवस है, जिसे महिलाओं के अधिकार, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए 8 मार्च को आयोजित किया जाता है। कई देशों में इस दिन रैलियां, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और महिला सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं।

आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article