एजुकेशन

Indian Bank SO Admit Card 2025: जारी हुए इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Indian Bank SO Admit Card 2025 OUT: इंडियन बैंक ने इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) एडमिट कार्ड 2025 indianbank.in पर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार खबर में दिए लिंक से Indian Bank SO Admit Card 2025 Download कर सकते हैं। जानें कब है परीक्षा व कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

Image

इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा के एडमिट कार्ड

Indian Bank SO Admit Card 2025 OUT: इंडियन बैंक ने इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से भी Indian Bank SO Admit Card 2025 Download कर सकते हैं।

Indian Bank SO Exam

इंडियन बैंक ने इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन इस 13 दिसंबर, 2025 को करेगी। उम्मीदवारों ने परीक्षा की तैयारी कर ली होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका देखें

ध्यान रहे, स्पेशलिस्ट ऑफिसर एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को हॉल टिकट के साथ वैलिड फोटो ID ले जानी होगी। इंडियन बैंक SO एडमिट कार्ड 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड देकर डाउनलोड किया जा सकता है, और इसमें रोल नंबर, कैंडिडेट का फोटो, सिग्नेचर और एग्जामिनेशन सेंटर की डिटेल्स होंगी।

Indian Bank SO Admit Card 2025 Step to Download

इंडियन बैंक SO एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने का तरीका देखें

  • ऑफिशियल वेबसाइट, indianbank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'करियर' बटन पर क्लिक करें
  • अब “स्पेशलिस्ट ऑफिसर” एडमिट कार्ड के तौर पर दिए गए लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • इंडियन बैंक SO एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसमें दी गई सभी डिटेल्स वेरिफाई करें
  • परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 171 पदों को भरा जाना है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article