एजुकेशन

Indian Army Agniveer Result 2026: जल्द जारी हो सकता है अग्निवीर रिजल्ट, joinindianarmy.nic.in पर कर पाएंगे चेक

Indian Army Agniveer Result 2026: भारतीय सेना द्वारा जल्द ही अग्निवीर परीक्षा CEE 2026 के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर की जाएगी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद पीडीएफ डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

Indian Army Agniveer Result 2026 (Photo - AI)

Indian Army Agniveer Result 2026: इंडियन आर्मी द्वारा जल्द ही अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE 2026) के परिणामों की घोषणा की जा सकती है। हालांकि इंडियन आर्मी की तरह से रिजल्ट की घोषणा को लेकर कोई डेट या टाइम जारी नहीं किया गया है। लेकिन बीते सालों के रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नजर रखें।

कब हुई थी अग्निवीर परीक्षा 2026?

भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर परीक्षा (Agniveer Result)का आयोजन 1 जून से 16 जून के बीच किया गया था। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी, जो देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद से परीक्षार्थी अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब जारी होगा अग्निवीर परीक्षा का रिजल्ट

बीते सालों के रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि रिजल्ट जुलाई में कभी भी जारी किया जा सकता है। यह एक संभावित जानकारी है। इंडियन आर्मी द्वारा जल्द ही रिजल्ट जारी करने की डेट की सूचना दी जाएगी।

कैसे करें अग्निवीर परीक्षा का रिजल्ट चेक?

अग्निवीर परीक्षा के रिजल्ट एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।

स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले joinindianarmy.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए अग्निवीर टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - उसके बाद फाइन रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब आपका सामने रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।

उम्मीदवार अपना नाम या रोल नंबर चेक करने के लिए CTRL + F पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर दर्ज कर सर्च करें। रिजल्ट पीडीएफ को भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article