Indian Army Agniveer Paper PDF : इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिखित पेपर को लेकर उम्मीदवारों के लिए सैंपल पेपर जारी किये गए हैं। अभ्यर्थी इन सैंपल पेपर्स को joinindianarmy.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जीडी सिपाही के 46 सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। (Agniveer Bharti sample paper) वहीं लिखित परीक्षा 1 जून 2026 से लेकर 15 जून 2026 तक करवाई जाएगी। चलिये जानते हैं कैसे उम्मीदवार अग्निवीर परीक्षा के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। (Army Agniveer Bharti)
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के सैंपल पेपर कैसे डाउनलोड करें- How to Download Indian Army Agniveer Bharti Sample Paper :

Indian Army Agniveer Bharti
- सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर अग्निपथ सेक्शन पर क्लिक करें और फिर नीचे लिखे सैंपल क्वेश्चन पेपर के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद category Applied में आप जिस पद के लिए सैंपल पेपर डाउनलोड करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करके सबमिट करें।
- यानी कि गो के बटन पर क्लिक करें। (Indian Army Agniveer Bharti)
- आपके सामने सैंपल पेपर आ जाएंगे।
- अग्निवीर जीडी के लिए कुल 46 सैंपल पेपर जारी किये गए हैं।
कब है आवेदन की आखिरी डेट Agniveer Bharti Last date to Apply :
इंडियन आर्मी ने अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 थी। लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन आर्मी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ये भर्ती अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) जैसी कैटेगरी शामिल हैं। इसके अलावा जेसीओ/ओआर रैंक के तहत धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी, हवलदार शिक्षा, सिपाही फार्मा और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट/वेटेनरी) के पदों पर भी आवेदन किए जा सकते हैं।
