एजुकेशन

Army Agniveer Bharti 2026: आर्मी अग्निवीर भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Army Agniveer Bharti 2026 Last Date Extended: Indian Army में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले यह तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। इस भर्ती अभियान के तहत अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। इसके अलावा जेसीओ/ओआर कैटेगरी के अंतर्गत धार्मिक शिक्षक (जूनियर कमीशंड ऑफिसर), हवलदार एजुकेशन, सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट/वेटनरी जैसे पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Image

आर्मी अग्निवीर भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Army Agniveer Bharti 2026 Last Date Extended: Indian Army में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले यह तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित थी। इस भर्ती अभियान के तहत अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। इसके अलावा जेसीओ/ओआर कैटेगरी के अंतर्गत धार्मिक शिक्षक (जूनियर कमीशंड ऑफिसर), हवलदार एजुकेशन, सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट/वेटनरी जैसे पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा 1 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

कितनी कैटेगरी के लिए कर सकेंगे आवेदन, Army Agniveer Bharti 2026 Who Can Apply

Indian Army की अग्निवीर भर्ती में उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार रेगुलर एंट्री के साथ-साथ दो अलग-अलग अग्निवीर कैटेगरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी दो विकल्प चुनता है, तो उसे दोनों कैटेगरी के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरने होंगे और उनसे संबंधित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम भी अलग-अलग देने होंगे। हालांकि, उम्मीदवार को केवल एक ही भर्ती रैली में भाग लेना होगा। इसके साथ ही उसे उसी कैटेगरी के अनुसार फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल टेस्ट देना होगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान ही उम्मीदवारों को अपनी पसंदीदा कैटेगरी की प्राथमिकता तय करनी होगी। भर्ती रैली पूरी होने के बाद अंतिम विकल्प को कन्फर्म किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मेरिट के साथ-साथ निर्धारित प्राथमिकता के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 में आयु सीमा में मिलने वाली छूट, Army Agniveer Bharti 2026 Age Limit

  1. आर्मी अग्निवीर भर्ती में इन पदों के लिए 17.5 साल से लेकर 22 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। यानी जिन अभ्यर्थियों का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ है, वो इसमें आवेदन कर सकते हैं।
  2. सोल्जर टेक्निकल (एनए/एनए वेट): साढ़े 17 से 23 वर्ष। जन्म 1 जुलाई 2004 ले 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो।
  3. सिपाही फार्मा पद के लिए: 19 से 25 वर्ष। जन्म 1 जुलाई 2002 ले 1 जुलाई 2008 के बीच हुआ हो।

योग्यता क्‍या होनी चाहिए?, Army Agniveer Bharti 2026 Eligibility

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी): 45 फीसदी अंकों के साथ में 10वीं पास होना चाहिए। हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक होना जरूरी। जिन उम्मीदवारों के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होगा, उन्हें ड्राइवर भर्ती में प्रेफरेंस भी दिया जाएगा।
  • अग्निवीर टेक्निकल: फिजिक्स, मैथ्स और अंग्रेजी विषयों में 50 फीसदी अंकों (एग्रीगेट) के साथ में 12वीं पास जरूरी है।
  • अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल: 60% अंकों के साथ 12वीं। हर विषय में 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी। अंग्रेजी और गणित/ अकाउंट्स/ बुक कीपिंग में कम से कम 50 फीसदी अंक जरूरी।
अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर कैटेगरी के पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट देना अनिवार्य है।
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास: 10वीं पास का प्रमाणपत्र । सभी विषयों में 33 फीसदी अंक।
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास: 8वीं पास का प्रमाणपत्र। सभी विषयों में 33 फीसदी अंक।

आवेदन के लिए फीस क्या है?, Army Agniveer Bharti 2026 Fees

  • जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 250 रुपये
  • एससी , एसटी वर्ग के लिए 250 रुपये

क्या है अग्निवीर भर्ती?, What is Army Agniveer Bharti

चुने गए लोग आर्मी में चार साल के लिए होंगे। 4 साल के बाद 75 फीसदी अग्निवीरों को घर भेज दिया जाएगा, बाकी 25 प्रतिशत लोगों को आर्मी में आगे भी सर्व करने का मौका मिलेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article