एजुकेशन

Army में जाने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी, सेना ने अग्निवीर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती

Indian Amt Agniveer Bharti : इंडियन आर्मी की भर्ती में बिना किसी आवेदन शुल्क के फॉर्म भरे जा रहे हैं और चयन प्रक्रिया भी पूरी तरह से पारदर्शी रखी गई है। अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन समेत कई सारे पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। चुने गए उम्मीदवारों को 4 साल के समय के लिए सेना में काम करने का मौका दिया जाएगा।

Image

Indian Army Agniveers recruitment

Agniveer Bharti 2026 : Indian Army में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। साल 2026 के लिए आर्मी ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 8वीं पास, 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। खास बात ये है कि इस भर्ती में बिना किसी आवेदन शुल्क के फॉर्म भरे जा रहे हैं और चयन प्रक्रिया भी पूरी तरह से पारदर्शी रखी गई है। अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर और ट्रेड्समैन समेत कई सारे पदों पर नियुक्ति की जाएंगी। चुने गए उम्मीदवारों को 4 साल के समय के लिए सेना में काम करने का मौका दिया जाएगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन 14 फरवरी 2026 को शुरू हो चुके हैं और साथ ही 1 अप्रैल 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते भर्ती के लिए आवेदन कर लें। इस भर्ती के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि कुछ पदों के लिए ITI या साइंस स्ट्रीम जरूरी है। साथ ही आयु सीमा 17 साल से 22 साल तक निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिला दोनों ही अप्लाई कर सकते हैं।

सिलेक्श होने के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 30,000 रुपये सैलरी दी जाएगी, जिसमें इन हैंड सैलरी 21,000 रुपये होगी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों को लिखित ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। एक बार सिलेक्शन होने के बाद उम्मीदवारों को पूरे भारत में कहीं पर भी नियुक्ति दी जा सकती है।

अग्निवीर भर्ती 2026 युवाओं के लिए सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का एक शानदार मौका है। कम योग्यता में भी आवेदन का मौका और अच्छी सैलरी के साथ ये योजना देशभर के लाखों युवाओं को आकर्षित कर रही है। ऐसे में उम्मीदवारों को बिना देरी के तुरंत भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहिए।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article