India Post GDS Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। भारतीय डाक (India Post) में ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक भारतीय डाक जीडीएस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर कल यानी 23 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
India Post GDS Vacancy 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
भारतीय डाक में ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर के कुल 30041 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
India Post GDS Bharti 2023: कितना मिलेगा वेतन
भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ब्रांच पोस्टमास्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपए से 29,380 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। वहीं, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर पदों पर चयन होने के बाद 10,000 रुपए से 24,470 रुपए महीने की सैलरी मिलेगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to Apply for India Post GDS Recruitment 2023
- भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर जीडीएस एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
India Post GDS Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
भारतीय डाक में जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
