Independence Day Speech In Hindi 2025, Independence Day 2025 Speech (स्वतंत्रता दिवस पर भाषण): लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है, उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी...फ़िराक़ गोरखपुरी साहब की यह पंक्ति आज भी युवाओं में जोश भर (Independence Day Speech In Hindi 2025) देती है। इस बार भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए के लिए (Independence Day Speech In Hindi) विशेष है। यही वह दिन था जब भारत लगभग 200 वर्षों बाद अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्त (Independence Day 2025 Speech) हुआ था। यह दिन ना केवल स्वतंत्रता का प्रतीक है बल्कि यह हमारे स्वंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की भी याद दिलाता है। यही वह दिन था जब भारत में जीवन और स्वतंत्रता की नई सुबह (Independence Day Essay In Hindi) हुई थी।
इस दिन को भारतवर्ष में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्कूल कॉलेज से लेकर सरकारी कार्यालयों में देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्वतंत्रता दिवस पर अब तक का सबसे सरल व दमदार भाषण लेकर आए हैं। इस तरह आप अपने भाषण की शुरुआत कर लोगों को अपना मुरीद बना सकते हैं।

Independence Day Speech In Hindi 2025, Independence Day 2025 Speech (1)
Independence Day Speech In Hindi 2025: कुछ इस तरह करें भाषण की शुरुआत
अगर आप चाहते हैं कि आपका भाषण दूसरों से अलग हो और सभागार में उपस्थित लोग आपके मुरीद हो जाएं तो आप अपने स्पीच की शुरुआत किसी देशभक्ति शायरी से करें। इस दौरान आपके चेहरे पर एक अलग तेज व जोश होना चाहिए।
इस पंक्ति से करें भाषण की शुरुआत
दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
- लाल चन्द फ़लक
लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है
उछल रहा है ज़माने में नाम-ए-आज़ादी
- फ़िराक़ गोरखपुरी

Independence Day 2025 Speech (2)
Independence Day Speech
इसी जगह इसी दिन तो हुआ था ये एलान
अँधेरे हार गए ज़िंदाबाद हिन्दोस्तान
- जावेद अख़्तर
उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता
जिस मुल्क की सरहद की निगहबान हैं आँखें
- अज्ञात
नाक़ूस से ग़रज़ है न मतलब अज़ाँ से है
मुझ को अगर है इश्क़ तो हिन्दोस्ताँ से है
- ज़फ़र अली ख़ाँ
वतन के जाँ-निसार हैं वतन के काम आएँगे
हम इस ज़मीं को एक रोज़ आसमाँ बनाएँगे
- जाफ़र मलीहाबादी
Independence Day Speech In Hindi 2025: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, उपप्रधानाचार्य, अतिथिगण, शिक्षकगण व मेरे प्यारे साथियों। आज हम सब यहां भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। सर्वप्रथम आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। यह दिन हमारे इतिहास का सुनहरा अध्याय है। यही वह दिन था जब भारत अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ था। हालांकि स्वतंत्रता प्राप्त करना आसान नहीं था। इसके लिए हमारे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया था। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था। वहीं सुभाष चंद्र बोस ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया। ध्यान रहे अपने भषण के बीच में लगभग सभी स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करना ना भूलें बिना इसके आपका भाषण अधूरा माना जाएगा।
साथ ही भाषण के बीच बीच में देशभक्ति कविताएं या शायरी भी पढ़ें। इससे सभागार में बैठे लोगों की आपके भाषण के प्रति रुचि बनी रहेगी।
