Independence Day 2025 Speech, Essay, Anchoring Script In Hindi (स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, निबंध, एंकरिंग स्क्रिप्ट): आज पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस की एक अलग धूम देखने को मिल (Independence Day 2025 Speech) रही है। आज जय हिंद के पूरे 78 साल हो गए हैं। भारत देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा (Independence Day Speech In Hindi) रहा है। देशभर में एक नया जोश, नई स्फूर्ती देखने को मिल (Independence Day Essay In Hindi) रही है। खास बात यह है कि ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन पूरे होने के बाद आज भारत देश अपना आजादी का पर्व मना (Independence Day Anchoring Script) रहा है। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे। इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों से लेकर सरकारी कार्यालयों व सामाजिक स्थलों पर देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास को बयां करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्वतंत्रता दिवस पर शानदार भाषण, निबंध व एंकरिंग स्क्रिप्ट लेकर आए हैं।
Independence Day Speech In Hindi: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, उपप्रधानाचार्य, अतिथिगण, शिक्षकगण व मेरे प्यारे साथियों। आज हम सब यहां भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। सर्वप्रथम आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। यह दिन हमारे इतिहास का सुनहरा अध्याय है। आज ही के दिन भारत लगभग 200 वर्षों तक ब्रिटिशन उपनिवेशवाद का दंश झेलने के बाद गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ था। इसके लिए हमारे देश के अनेक वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी। महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन से लेकर भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल और अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष ने इस दिन को संभव बनाया। यह दिन हमारी स्वतंत्रता, हमारी एकता और हमारे बलिदान की याद दिलाता है।
Independence Day Essay In Hindi 2025: स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे लिखें निबंध
यदि आप स्वतंत्रता दिवस पर निबंध लिखने जा रहे हैं तो आप इसकी शुरुआत देशभक्ति पंक्ति, कविता या शायरी से कर सकते हैं। ध्यान रहे अपने निबंध में 15 अगस्त 1947 की आजादी का ऐतिहासिक महत्व, महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान
व आजादी के बाद देश की प्रगति और उपलब्धियां का जिक्र करना ना भूलें। अपने निबंध में सही व्याकरण के साथ सरल भाषा का प्रयोग करें। साथ ही इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करना ना भूलें। बिना इसके आपका निबंध अधूरा माना जाएगा।
Independence Day Anchoring Script: स्वतंत्रता दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट
अगर आप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंच का संचालन कर रहे हैं तो यहां एंकरिंग स्क्रिप्ट देख सकते हैं। ठीक इसी प्रकार आपको मंच का संचालन करना है।
एंकर: सुप्रभात व जय हिन्द! आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय/महोदया, सभी शिक्षकगण, अभिभावक और मेरे प्यारे साथियों! आज का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का दिन है। 15 अगस्त 1947 वह ऐतिहासिक दिन है, जब भारत करीब 200 वर्षों तक ब्रिटिशन उपनिवेशों का दंश झेलने के बाद आजाद हुआ था। आइए सबसे पहले हम ईश्वर का आशीर्वाद लें और इस आयोजन की शुरुआत प्रार्थना से करें।
अब मैं हमारे आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय/महोदया से निवेदन करती हूं कि वे मंच पर पधारकर ध्वजारोहण करें। सभी कृपया खड़े हो जाएं और तिरंगे को सलामी दें।
एंकर: अब समारोह को आगे बढ़ाते हुए हमारे स्कूल के विद्यार्थी आपके सामने अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जो उन्होंने विशेष रूप से इस अवसर के लिए तैयार की हैं।
यहां आप स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, निबंध और एंकरिंग स्क्रिप्ट पढ़ सकते हैं।
