अगर आप भी IIT JAM 2027 Registration के लिए इंतजार कर रहे थे, तो तैयार हो जाएं क्योंकि कल 12 सितंबर से इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाला है। IIT Kharagpur इस बार Joint Admission Test for Masters यानी IIT JAM 2027 का आयोजन करेगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के अनुसार, JAM 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 सितंबर 2026 से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 14 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
JAM के जरिए देश के IITs में कई पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले का रास्ता खुलता है। इस साल करीब 3,000 सीटों पर एडमिशन का अवसर मिलेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
वे उम्मीदवार JAM 2027 के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर ली है या 2027 में अपनी क्वालिफाइंग डिग्री की फाइनल परीक्षा देने वाले हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने संबंधित प्रोग्राम की पात्रता शर्तें जरूर देखनी चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रेलवे ने 560 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई
कितनी शिफ्टों में होगी परीक्षा?
JAM 2027 की परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। उम्मीदवार एक या दो टेस्ट पेपर चुन सकते हैं, लेकिन दो पेपर तभी लिए जा सकते हैं जब उनकी परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में हो।
आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को 10वीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र, निर्धारित साइज की पासपोर्ट फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी तैयार रखनी होगी। सिग्नेचर के लिए सफेद कागज पर 2×7 सेमी के बॉक्स में काले या गहरे नीले पेन से हस्ताक्षर करना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को संबंधित कैटेगरी सर्टिफिकेट भी देना होगा। PwD उम्मीदवारों के लिए वैध दिव्यांगता प्रमाणपत्र और UDID से जुड़ी जानकारी भी जरूरी हो सकती है।
कितना होगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क महिला, एससी, एसटी और PwD उम्मीदवारों के लिए एक पेपर पर 1,000 रुपये और दो पेपर पर 1,350 रुपये है। अन्य उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क क्रमशः 2,000 और 2,700 रुपये है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SSC ने जारी किया CHSL परीक्षा का नोटिफिकेशन, 2536 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
