एजुकेशन

IIT JAM 2026 आंसर की हुई जारी, jam2026.iitb.ac.in करें डाउनलोड, जानें कब आएगा रिजल्ट

IIT JAM 2026 Answer Key Out: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे ने 15 फरवरी को हुई IIT JAM 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। jam2026.iitb.ac.in से आंसर की डाउनलोड कर उम्मीदवार आपत्ति प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

IIT JAM 2026 आंसर की जारी (Photo-Canva)

IIT JAM 2026 Answer Key Out: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे IIT JAM 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का आंसर की का इंतजार खत्म हो गया है। IIT बॉम्बे ने IIT JAM 2026 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दी है। बता दें कि आंसर की के साथ IIT बॉम्बे ने रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। IIT JAM 2026 Answer Key का इंतजार कर रहे उम्मीदवार इसे jam2026.iitb.ac.in डाउनलोड करें और अपना संभावित स्कोर कैलकुलेट करें।

IIT JAM 2026 आंसर की पर ऑब्जेक्शन

IIT JAM 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद इससे असंतुष्ट उम्मीदवार ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की के किसी भी उत्तर पर उम्मीदवार JOAPS पोर्टल के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 तय की गई है। 27 फरवरी तक प्राप्त सभी आपत्ति की समीक्षा की जाएगी, उसके आधार पर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

क्या है IIT JAM परीक्षा?

IIT JAM 2026 परीक्षा आईआईटी बॉम्बे द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला एंट्रेंस टेस्ट है, जो आईआईटी और अन्य संस्थानों में मास्टर ऑफ साइंस (MSc) कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। यह एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है, जिसका आयोजन आईआईटी बॉम्बे द्वारा 15 फरवरी 2026 को किया गया था और अब इसकी प्रोविजनल आंसर की जारी की गई है।

कैसे डाउनलोड करें IIT JAM 2026 Answer Key

IIT JAM 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार jam2026.iitb.ac.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए JOAPS पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद खुले लॉगिन पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल यानी Enrolment ID या Email ID और पासवर्ड दर्ज करें।

4. सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपको आंसर की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।

5. उम्मीदवार आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।

कब आएगा IIT JAM 2026 का रिजल्ट?

प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति प्राप्त करने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी और उसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, आईआईटी बॉम्बे द्वारा IIT JAM 2026 Result 20 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा और 27 मार्च 2026 से स्कोर कार्ड उपलब्ध होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article