एजुकेशन

IIM Udaipur BBA: बिना एंट्रेंस एग्जाम IIM से BBA करने का मौका, जानें कितनी देनी होगी फीस

IIM Udaipur offering direct admission in BBA Course: अब आपके पास 12वीं के बाद IIM से बीबीए करने का मौका है, वो भी बिना किसी एंट्रेंस एग्जाम के। आप इसी साल आईआईएम उदयपुर BBA कोर्स में 12वीं के नंबर पर दाखिला पा सकते हैं।

Image

IIM Udaipur BBA Course

How to apply for IIM Udaipur BBA program: आमतौर पर आईआईएम यानी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट संस्थान एमबीए और पीजीडीएम कोर्स कराते हैं। इनमें एडमिशन के लिए कैट परीक्षा (CAT Exam) पास करनी होती है। मैनेजमेंट में करियर बनाने की चाहत रखने वाले छात्र आईआईएम संस्थानों में दाखिले की चाहत रखते हैं लेकिन अब आपके पास 12वीं के बाद IIM से बीबीए करने का मौका है, वो भी बिना किसी एंट्रेंस एग्जाम के। आप इसी साल आईआईएम उदयपुर BBA कोर्स में 12वीं के नंबर पर दाखिला पा सकते हैं। इस प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरने की शुरुआत 4 मार्च 2026 से हो चुकी है। IIM BBA 2026 फॉर्म भरने की लास्ट डेट 31 मई 2026 है। आईआईएम उदयपुर बीबीए फॉर्म की फीस 1000 रुपये है, जो नॉन रिफंडेबल है।

आईआईएम उदयपुर बीबीए कोर्स की जानकारी

IIM उदयपुर ने 4 साल का कोर्स तैयार किया है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत डिजाइन किया गया है। इसमें मल्टीपल एंट्री-एग्जिट के ऑप्शंस दिए गए हैं। पहला साल पूरा होने पर सर्टिफिकेट, दूसरे साल के बाद डिप्लोमा, तीसरा साल पूरा होने पर बीबीए और 4 साल पूरे होने के बाद बीबीए ऑनर्स की डिग्री मिलेगी। आईआईएम उदयपुर का ये कोर्स ऑनलाइन है, जिसमें रेकॉर्डेड लेक्चर्स भी मिलेंगे। इसके अलावा लाइव ट्यूटोरियल्स, फैकल्टी मास्टरक्लास और फोरम बेस्ड डाउट क्लीयरिंग सेशंस भी होंगे। छात्र हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में ये कोर्स कर सकते हैं।

आईआईएम उदयपुर बीबीए कोर्स में कैसे मिलेगा दाखिला

आईआईएम उदयपुर के बीबीए कोर्स में आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bba.iimu.ac.in पर जाना होगा। इस बीबीए ऑनर्स में एडमिशन के लिए अलग से कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। स्टूडेंट्स को उनके क्लास 12 बोर्ड के नंबर और डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के आधार पर ही दाखिला दिया जाएगा। आईआईएम उदयपुर से बीबीए ऑनर्स करने की एक साल की फीस 50000 रुपये, 2 साल की फीस एक लाख रुपये, तीन साल की फीस 1.5 लाख रुपये और 4 साल की फीस 2 लाख रुपये है।

IIM Udaipur BBA कोर्स के लिए कैसे करें अप्लाई?

  • इच्छुक अभ्यर्थियों को IIMU BBA Admissions 2026 के लिए वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा।
  • यहां सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स (फोटो, आधार, पैन, मार्कशीट, एड्रेस प्रूफ, सिग्नेचर) सॉफ्ट कॉपी में ऑनलाइन वहीं अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा और उसका प्रिंंट आउट लेना होगा।

बता दें कि आईआईएम उदयपुर 4 साल का बीबीए ऑनर्स ऑफर करता है। इसके अलावा आईआईएम बैंगलोर 3 साल का बीबीए इन डिजिटल बिजनेस एंड आंत्रप्रेन्योरशिप (BBA DBE) कराता है। आईआईएम कोझिकोड और सिरमौर 4 साल का बीएमएस (Bachelor in Management Studies) कराते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article