IIM CAT 2025 Admit Card Download: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कोझिकोड (IIM कोझिकोड) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का एडमिट कार्ड आज, 12 नवंबर, 2025 को जारी कर दिया गया है। हॉल टिकट का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर लाइव कर दिया गया है। लगभग 3 लाख उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आप खबर में दिए डायरेक्ट लिंक पर भी जा सकते हैं।
IIM CAT 2025 Admit Card Check करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड तैयार रखें। पहले ये एडमिट कार्ड 5 नवंबर को जारी होने वाले थे, लेकिन बाद में इन्हें 12 नवंबर तक के लिए टाल दिया गया था।
IIM CAT 2025 Admit Card Step to Download
IIM CAT 2025 Admit Card Download Link तक पहुंचने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो:
- होमपेज पर जाएं
- IIM CAT 2025 Admit Card Link पर जाएं
- क्रेडिंशियल डालें
- IIM CAT 2025 Hall Ticket डाउनलोड करें
IIM CAT 2025 Exam Date
CAT 2025 की परीक्षा 30 नवंबर, 2025 (रविवार) को होगी।
IIM CAT 2025 Admit Card पर इन डिटेल को करें चेक
- कैंडिडेट का पूरा नाम (जैसा कि रजिस्ट्रेशन में है), रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर, फोटो और सिग्नेचर।
- एग्जाम का स्लॉट (सुबह/दोपहर/शाम) और रिपोर्टिंग टाइम।
- टेस्ट सेंटर का पता (शहर, बिल्डिंग, वगैरह)
- एग्जाम के दिन के लिए गाइडलाइंस
यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड फॉर्मेट में लगभग 170 शहरों में तीन सेशन (सुबह, दोपहर, शाम) में आयोजित की जाएगी।
