IGNOU Result June 2025 Declared: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने सत्रांत परीक्षा (Term-End Examination) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। हालांकि इस खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
इग्नू टीईई परीक्षा यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नामांकित अंतिम या मध्यवर्ती वर्ष/सेमेस्टर के छात्रों के लिए है।
IGNOU Result June 2025 How to check
इग्नू जून टीईई परिणाम 2025 देखने के लिए इन स्टेप्स को देखें
IGNOU Result June 2025 Website ignou.ac.in पर जाएं- होमपेज पर, छात्र सेवाएं टैब पर क्लिक करें।
- Result सेक्शन तक नीचे स्क्रॉल करें।
- ड्रॉप-डाउन मेनू से टीईई > जून 2025 चुनें और अपना नामांकन संख्या दर्ज करें।
- सबमिट करें पर क्लिक करें।
IGNOU Result June 2025 Online आ जाएगा।IGNOU Result June 2025 Download करें।
अपने परिणामों से असंतुष्ट छात्र 750 रुपये प्रति पेपर का भुगतान करके अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन (Answer Sheet Revaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। वे 100 रुपये प्रति पेपर का भुगतान करके अपनी आंसर शीट की फोटोकॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं।
IGNOU June TEE Result 2025: Passing Marks
नीचे यूजी और पीजी परीक्षाओं के लिए अर्हक अंक देखें।
| प्रोग्राम | न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (सिद्धांत) | न्यूनतम उत्तीर्ण अंक (प्रैक्टिकल/असाइनमेंट) |
| यूजी पाठ्यक्रम | 35% | 35% |
| पीजी पाठ्यक्रम | 40% | 40% |
इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है, जून और दिसंबर में! ये जून सत्र के परिणाम जारी किए गए हैं।
