एजुकेशन

IGNOU Registration 2023: इग्नू ने जुलाई सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन और री रजिस्ट्रेशन की तारीख में किया बदलाव, देखें नोटिफिकेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2023, 10:10 PM IST

IGNOU Registration 2023: इंदिरा गांधा राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2023 सेशन ओडीएल प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन व री रजिस्ट्रेशन की तारीख 16 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई 2023 कर दिया है। इस बात की जानकारी इग्नू ने ट्वीट कर दी है।

Image

IGNOU ODL Programme Registration 2023: इग्नू ने जुलाई सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन और री रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई

IGNOU Registration 2023: इंदिरा गांधा राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई 2023 सेशनल ओडीएल प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन व री रजिस्ट्रेशन की तारीख 16 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई 2023 कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है वो आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यहां आप रजिस्ट्रेशन व री रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन प्रोसेस जान सकते हैं।

IGNOU ODL Programe Registration Re-Registration

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IGNOU ODL Progrme Registration 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

IGNOU ODL Registration 2023: क्या होता है ओडीएल

बता दें ओडीएल का मतलब होता है ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम। ये ऑनलाइन कोर्सेज के लिए होता है। ध्यान रहे जुलाई सेशन के लिए लास्ट डेट 31 जुलाई को है। इसके बाद आवेदन के लिए विंडो बंद कर दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article