एजुकेशन

IGNOU Admission 2024: इग्नू में जुलाई सेशन में एडमिशन जारी, जल्द करें अप्लाई, ऑनलाइन मोड में होंगे 45 कोर्स

IGNOU July Session Admission 2024: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में जुलाई सेशन के लिए यूजी, पोस्ट ग्रेजुएशन और अन्य कार्यक्रमों में एडमिशन जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ignouiop.samarth.edu.in और ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Image

IGNOU में एडमिशन जारी

IGNOU July Session Admission 2024: डिस्टेंस लर्निंग से अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स करने के इच्छुक युवाओं के लिए काम की खबर है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने 24 जुलाई शैक्षणिक वर्ष के लिए यूजी, पोस्ट ग्रेजुएशन और अन्य कार्यक्रमों के लिए नए प्रवेश चक्र की शुरुआत की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ignouiop.samarth.edu.in और ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इग्नू में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून है। विश्वविद्यालय प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, हायर डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और डिग्री प्रदान करता है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

IGNOU July Session Admission के लिए करें अप्लाई

  • एडमिशन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर IGNOU July Session Admission 2024 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर New Registration के लिंक पर जाएं।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद कोर्स सेलेक्ट करें।
  • अब एडमिशन फॉर्म भरें।
  • एडमिशन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

IGNOU July Session Admission 2024 यहां डायरेक्ट लें एडमिशन

IGNOU में 290 कोर्स

इग्नू ओडीएल और ऑनलाइन मोड के माध्यम से 290 से अधिक यूजी, पीजी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र और अन्य कार्यक्रम पेश कर रहा है। इग्नू ओडीएल पाठ्यक्रम स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर प्रमाणपत्र, डिप्लोमा और डिग्री प्रारूप में छात्रों के लिए उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय के मुक्त और डिस्टेंस एजुकेशन मोड में कला, कॉमर्स, मैनेजमेंट, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भाषा, फैशन, पर्यटन, सूचना टेक्नोलॉजी और कई अन्य क्षेत्रों से संबंधित कोर्स की एक बड़ी श्रृंखला शामिल है। इग्नू में ऑनलाइन मोड में 45 कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं।

जो छात्र यूजी कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10+2 होना चाहिए। यदि कोई छात्र इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से पीजी कोर्स करना चाहता है, तो उसके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित स्ट्रीम में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ यूजी की डिग्री होनी चाहिए।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article