IGNOU Extends Registration Deadline: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि (IGNOU Application Form 2025 Date) 31 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर अपने पसंदीदा कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इससे पहले 2 अगस्त को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई थी। तब छात्र 15 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते थे। लेकिन आज आया नए अपडेट के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त हो गई है।
ध्यान दें, कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने के लिए अंतिम समय तक प्रतीक्षा न करें।
इग्नू आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- स्कैन की गई तस्वीर (100 केबी से कम)
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 केबी से कम)
- प्रासंगिक शैक्षिक योग्यता की स्कैन की गई प्रति (200 केबी से कम)
- अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति (यदि कोई हो) (200 केबी से कम)
- श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई प्रति, यदि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग (200 केबी से कम)
- इग्नू ऑनलाइन ओडीएल कार्यक्रमों के लिए आवेदन कैसे करें
आवेदन के लिए लिंक - https://ignouadmission.samarth.edu.in/
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट यानी ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर, नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: मूल विवरण दर्ज करके पंजीकरण पूरा करें
चरण 4: अब पंजीकृत उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड से लॉग इन करें
चरण 5: आवेदन पत्र भरें
चरण 6: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें
चरण 7: फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंटआउट लें।
एजुकेशन न्यूज की तमाम जानकारी के लिए आप timesnowhindi.com/education पर भी जा सकते हैं।
