एजुकेशन

IGNOU December TEE 2025: इग्नू ने जारी किया टर्म-एंड एग्जाम दिसंबर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

IGNOU December TEE 2025 Admit Card OUT: इग्नू ने टर्म-एंड एग्जाम दिसंबर सेशन 2025 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

इग्नू ने जारी किया टर्म-एंड एग्जाम दिसंबर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र

IGNOU December TEE 2025 Admit Card OUT: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने टर्म-एंड एग्जाम (TEE) 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से IGNOU December TEE 2025 Admit Card Download कर सकेंगे।

IGNOU December TEE 2025 Exam Date

ODL के लिए IGNOU December TEE 2025 का आयोजन 1 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच किया जाएगा।

प्रवेश पत्र में क्या होगी जानकारी

  • एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम
  • गार्जियन का नाम
  • जो कोर्स चुना है उसका नाम
  • एग्जाम की तारीख और समय
  • गाइडलाइन और अन्य जरूरी डिटेल्स होंगी

परीक्षार्थी ध्यान दें, एग्जाम हॉल में प्रवेश पत्र और आधार कार्ड सहित एक वैलिड ID प्रूफ भी ले जाएं।

IGNOU December TEE 2025 Admit Card Download करने का तरीका देखें

  • सबसे पहले ignou.ac.in पर जाएं
  • Announcements पर जाएं।
  • Prohibition of Mobile Phones and Electronic/Digital Devices at the Examination Centers and Notice for December 2025 TEE पर क्लिक करें
  • अब December-2025-TEE-Hall-Ticket.pdf पर क्लिक करें

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दी गई सभी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें, जिसमें उनका नाम, एग्जाम की तारीख, टाइमिंग, वेन्यू और प्रोग्राम कोड शामिल हैं। अगर कोई गड़बड़ी हो, तो उन्हें जल्द से जल्द अपने रीजनल सेंटर से कॉन्टैक्ट करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article