एजुकेशन

ICSI CSEET Result January 2025: कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 20 जनवरी को, जानें कैसे देखें सबसे तेज रिजल्ट

ICSI CSEET Result January 2025 Date: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) कल, 20 जनवरी, 2025 को जनवरी सत्र के लिए कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) 2025 की घोषणा करेगा। जानें किस समय जारी होगा रिजल्ट, क्या है रिजल्ट देखने का तरीका?

Image

कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 20 जनवरी को

ICSI CSEET Result January 2025 Date and Time: बड़ी खबर! इंतजार हुआ खत्म! भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) कल, 20 जनवरी, 2025 को दोपहर 2 बजे जनवरी सत्र के लिए कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) 2025 की घोषणा करने वाला है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था, तो जानें किस समय जारी होगा रिजल्ट और सबसे तेज रिजल्ट देखन का क्या है तरीका?

परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

ICSI CSEET Result Jan 2025

परिणामों के साथ-साथ CSEET 2025 January Exam के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत भी जारी किया जाएगा।

CSEET January 2025 Exam Date

परीक्षा 11 और 12 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। CSEET 2025 के परिणाम एक वर्ष की अवधि के लिए वैध रहेंगे।

ICSI CSEET Result January 2025 official Notice

आधिकारिक नोटिस के अनुसार “11 जनवरी, 2025 और 13 जनवरी 2025 को आयोजित कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम सोमवार, 20 जनवरी, 2025 को दोपहर 02:00 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम के साथ-साथ प्रत्येक उम्मीदवार के विषयवार अंकों का ब्यौरा संस्थान की वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध कराया जाएगा।

ICSI CSEET परिणाम जनवरी 2025 देखने का पूरा तरीका

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोर देख सकेंगे

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।

चरण 2: Exam टैब को ढूंढें।

चरण 3: अब CSEET Tab पर क्लिक करें

चरण 4: अब आप नए पेज पर आ जाएंगे, ICSI CSEET Result January 2025 पर क्लिक करें

चरण 5: ICSI CSEET Result January 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा।

चरण 6: ICSI CSEET Result January 2025 Download करें।

ICSI CSEET Result Jan 2025 को पीडीएफ फॉर्म में जारी किए जाने की जानकारी है। सबसे तेज रिजल्ट देखने के लिए आपको हमारे इस पेज पर बने रहने की जरूरत है, यहां जल्द से जल्द रिजल्ट लिंक को शेयर कर दिया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article