एजुकेशन

ICSI CSEET July 2024 Mock Test: एक्टिव हुआ मॉक टेस्ट के लिए लिंक, एक्सेस करने के लिए चाहिए यह दो चीजें

ICSI CSEET July 2024 Mock Test Link: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज, 3 जुलाई को ICSI CSEET July 2024 Session के लिए मॉक टेस्ट लिंक को एक्टिव कर दिया है। लेकिन इसे एक्सेस करने के लिए दो चीजों की जरूरत पड़ेगी।

Image

आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव

ICSI CSEET July 2024 Mock Test Link: कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जुलाई 2024 सत्र की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज, 3 जुलाई को Company Secretary Executive Entrance Test (CSEET) July 2024 सेशन के लिए मॉक टेस्ट लिंक को एक्टिव कर दिया है। जानें इस मॉक टेस्ट लिंक को कैसे व कौन एक्सेस कर सकेगा।

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर ICSI CSEET जुलाई 2024 मॉक टेस्ट में भाग ले सकते हैं।

एक्सेस के लिए क्या करना होगा?

ICSI CSEET July 2024 Mock Test Link तक पहुंचने के उम्मीदवारों को अपने निर्दिष्ट उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 3 जुलाई, 2024 को मॉक टेस्ट तक पहुंचने के विवरण उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से ईमेल या एसएमएस के माध्यम से सूचित किए जाएंगे, इसलिए ईमेल या मैसेज देखना न भूलें।

ICSI CSEET July 2024: मॉक टेस्ट लिंक तक कैसे पहुंचें?

चरण 1: ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर ICSI CSEET July 2024 Mock Test Link वाले नोटिफिकेशन पर जाएं।

चरण 3: नोटिफिकेशन लिंक मिलने के बाद उस पर क्लिक करें।

चरण 4: आपको एक पेज पर भेजा जाएगा, जहां आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।

चरण 5: आवश्यकतानुसार अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 6: लॉग इन करने के बाद, आपको अपनी स्क्रीन पर ICSI CSEET July 2024 Mock Test Link दिखाई देगा।

उम्मीदवारों को ICSI CSEET जुलाई 2024 मॉक टेस्ट से पहले अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पर safe exam browser डाउनलोड करना होगा। निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले लॉग इन करना होगा SEB डाउनलोड करने के निर्देश ICSI वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

ICSI CSEET जुलाई 2024 परीक्षा 6 जुलाई को प्रॉक्टर्ड मोड के माध्यम से remotely आयोजित की जाएगी। दो घंटे तक चलने वाले मॉक टेस्ट का उद्देश्य उम्मीदवारों को remote proctoring process से परिचित कराना है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article