एजुकेशन

ICSI CSEET January 2026: कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट के लिए शुरू हुआ पंजीकरण, देखें कब त​क कर सकते हैं आवेदन

ICSI CSEET January 2026 Session Registration Begins: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जनवरी 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। इंटरेस्टेड और एलिजिबल कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर अप्लाई कर सकते हैं।

Image

ICSI CSEET जनवरी 2026 सेशन रजिस्ट्रेशन लिंक हुआ एक्टिव

ICSI CSEET January 2026 Session Registration Begins Today: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जनवरी 2026 सेशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आवेदन या पंजीकरण कर सकते हैं। हालांकि ICSI CSEET January 2026 Session Registration Link को खबर में भी दिया गया है।

ICSI CSEET Application Form 2026 भरने के लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। कोशिश करियेगा कि जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

ICSI CSEET Application Form 2026 Fee

इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को फॉर्म सबमिशन पूरा करने के लिए 2000 रुपये की जरूरी फीस देनी होगी।

ICSI CSEET January 2026 Exam Date

ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, ICSI CSEET January 2026 का आयोजन 10 नवंबर, 2025 को किया जाएगा।

  • परीक्षा में चार सब्जेक्ट होंगे - बिजनेस कम्युनिकेशन, लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग, इकोनॉमिक और बिजनेस एनवायरनमेंट, और करंट अफेयर्स और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  • हर एक विषय 50 मार्क्स का होगा।
  • गलत जवाबों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

ICSI CSEET 2026 Eligibility

  • 10+2 पास हों या दे रहे हों
  • ग्रेजुएट/पोस्टग्रेजुएट भी CSEET एंट्रेंस एग्जाम दे सकते हैं
  • ICSI ने कोई ऊपरी उम्र सीमा तय नहीं की है

ICSI CSEET Registration 2026 Imp Documents

ICSI CSEET Application Form 2026 भरते समय कैंडिडेट्स को ये डॉक्यूमेंट्स अपने पास रखने होंगे:

  • उम्मीदवार की फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • DOB सर्टिफिकेट (10वीं पास सर्टिफिकेट)
  • 10+2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड/हॉल टिकट (अगर दे रहे हैं)
  • 10+2 पास सर्टिफिकेट/मार्क शीट
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (फीस में छूट पाने के लिए)
  • आइडेंटिटी प्रूफ (आधार कार्ड/ पासपोर्ट/ वोटर ID/ PAN कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ राशन कार्ड)

ICSI CSEET 2026 How to Apply

ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: icsi.edu
  • होमपेज पर, ICSI CSEET 2026 Registration Link पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फिर लॉग इन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस भरें, आखिर में प्रिंटआउट जरूर लें।

ज्यादा जानकारी के लिए आप icsi.edu पर जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article