एजुकेशन

ICSI CSEET Admit Card 2024: सीएसईईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शेड्यूल

ICSI CSEET Admit Card 2024 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया की तरफ से हर साल CSEET Exam का आयोजन होता है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ICSI Exams की ऑफिशियल वेबसाइट - icsi.edu पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

ICSI CSEET एडमिट कार्ड जारी

Photo : Times Now Digital

ICSI CSEET Admit Card 2024 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया की तरफ से कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस एग्जाम (ICSI CSEET 2024) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। अब परीक्षार्थी ICSI Exams की ऑफिशियल वेबसाइट - icsi.edu पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पाने के लिए रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होती है।

आईसीएसआई की तरफ से सीएसईईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद हजारों कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस साल ICSI CSEET 2024 परीक्षा 6 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली है। इसके लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीटे दिए स्टेप्स से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSI CSEET Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Updates पर क्लिक करें।
  • अब CSEET e-bulletin के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

ICSI CSEET 2024 Admit Card Download यहां डायरेक्ट लिंक से पाएं।

ICSI CSEET Exam Pattern

आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई सत्र परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में चार खंडों में प्रश्न होंगे यानी व्यावसायिक संचार, कानूनी योग्यता और तार्किक तर्क, आर्थिक और व्यावसायिक वातावरण, और वर्तमान मामले और मात्रात्मक योग्यता, प्रत्येक में 35 प्रश्न होंगे। 120 मिनट की समयावधि. कुल 200 प्रश्न होंगे. उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। CSEET साल में चार बार यानी जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर में आयोजित किया जाता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article