एजुकेशन

ICSI CS December Result 2024: बिग अपडेट! घोषित हुआ आईसीएसआई सीएस दिसंबर के रिजल्ट की तारीख

ICSI CS Executive, Professional December Result 2024 : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर परीक्षा 2024 के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। नतीजे 25 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Image

ICSI CS December Result 2024 Date: घोषित हुई आईसीएसआई सीएस दिसंबर परीक्षा के रिजल्ट की तारीख

ICSI CS Executive, Professional December Result 2024: आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ICSI CS Executive Result) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर परीक्षा 2024 के रिजल्ट की तारीख घोषित कर (ICSI CS Professional) दी है। नतीजे 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। वहीं सीएस प्रोफेशनल के परिणाम 11 बजे जारी किए जाएंगे।

ICSI CS Executive, Professional Result: कब हुई थी परीक्षा

आईसीएसआई सीएस दिसंबर की परीक्षा 21 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी। यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 10 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। वहीं अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2024 थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

ICSI CS December Result 2024: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu लिंक पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICSI CS December Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

ICSI CS December Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • योग्यता स्थिति
  • सब्जेक्ट का नाम
  • प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स
  • रिजल्ट का स्टेटस

ICSI CS June Exam 2025: कब होगी परीक्षा

जारी नोटिस में यह भी कहा गया है कि प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2017 एंड सिलेबस 2022) और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम सिलेबस के लिए परीक्षा 1 जून स 10 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article