एजुकेशन

ICSI CS June Result 2025 Declared: जारी हुआ आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

ICSI CS Professioal, Executive Result 2025 Declared: आईसीएसआई ने सीएस एग्जीक्यूटिव व प्रोफेशनल्स का रिजल्ट जारी कर (ICSI CS Professioal Result) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध करवा दिया (ICSI CS Executive Result) गया है। अभ्यर्थी यहां रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

ICSI CS June Result 2025 Declared: यहां चेक कर सकेंगे आईसीएसआई एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल्स का रिजल्ट

ICSI CS Professioal, Executive Result 2025 Declared: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने आज यानी 25 अगस्त 2025 को दोपहर ठीक 2 बजे एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट जारी कर (ICSI CS Executive Result 2025) दिया है। वहीं प्रोफेशनल के परिणाम ठीक 11 बजे घोषित कर दिए गए थे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (ICSI CS Professional Result) सकते है। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें आईसीएसआई सीए जून 2025 की परीक्षाएं 1 जून से 10 जून 2025 के बीच आयोजित की थीं। परीक्षा एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

ICSI CS Professioal, Executive Result 2025

  • icsi.edu पर जाएं।
  • इसके बाद ICSI CS June Result 2025 पर क्लिक करना होगा।
  • अप आपके सामने लॉगिन विंडो ओपन हो जाएगी।
  • अपना Registration Number, Password व अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अभ्यर्थी इसे चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें।

ICSI CS Exective Toppers: सीएस एग्जीक्यूटिव में टॉप रैंक प्राप्त करने वाले

यहां आप आईसीएसआई सीए एग्जीक्यूटिव में टॉप रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के नाम जान सकते हैं।

1. तिथि बोहरा (Tithi Bohra)

2. सुरेंद्र पाल (Surender Pal)

3. मोगुलापल्ली ज्योथि (Mogulapally Jyothi)

4. भूमिका संजय सरावगी (Bhumika Sanjay Sarawagi)

5. प्रिया दिलीप दुबे (Priya Dilip Dubey)

6. रुनझुन खंडेलवाल (Runjhun Khandelwal)

7. ऐमेन (Aimen)

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट पर प्रोफेशनल्स व एग्जीक्यूटिव की औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी यहां चेक कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article