ICSI CS December Result 2023 Date and Time: इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेट्रीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा कंपनी सेक्रेट्रीज एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल एग्जाम का रिजल्ट कल यानी 25 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल रिजल्ट के साथ ही प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट भी रिलीज करेगा।
ICSI CS Result 2023 Date and Time: इस समय जारी होगा रिजल्ट
जारी सूचना के अनुसार, आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल एग्जाम का रिजल्ट कल 11 बजे जारी किया जाएगा। जबकि, सीएस एग्जीक्यूटिव रिजल्ट की घोषणा दोपहर 2 बजे होगी। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।
ICSI CS December Result 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स
आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त हासिल करना अनिवार्य है। इस परीक्षा में शामिल सभी स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download ICSI CS December Result 2023
- आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सीएस दिसंबर रिजल्ट 2023 की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ICSI CS June 2024: कब होगी जून सेशन की परीक्षा
आईसीएसआई ने जून सेशन के लिए प्रोफेशनल और एक्जीक्यूटिव एग्जाम की डेट भी घोषित कर दी है। दोनों प्रोग्राम के लिए परीक्षा का आयोजन 1 जून से 10 जून तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
