एजुकेशन

ICAI CA Final and Inter Result 2024: हो गया कन्फर्म, सीए फाइनल और इंटर का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, यहां सबसे पहले चेक करें

ICAI CA May Final and Inter Result 2024 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया यानी ICAI के CCM धीरज खंडेलवाल ने सीए रिजल्ट की तारीखों की घोषणा की है। ICAI CA Final और Inter का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जारी होगा। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट एफ्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से चेक कर सकते हैं।

Image

ICAI CA फाइनल रिजल्ट की तारीख

Photo : Times Now Digital

ICAI CA May Final and Inter Result 2024 Date: सीए इंटर और फाइनल की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया यानी ICAI की तरफ से CA Final और CA Inter के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी गई है। ICAI के CCM धीरज खंडेलवाल ने ट्विट करके इसकी जानकारी दी है। रिजल्ट की घोषणा ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर होगी।

आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट एफ्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से चेक कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा 11 जुलाई 2024 को की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

ICAI CA Final Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- icai.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर ICAI CA Final or ICAI CA Inter May Result Check Here के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रिजल्ट चेक करें।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

ICAI CCM ने दी जानकारी

आईसीएआई 2024 परिणाम घोषित करने के बाद, संस्थान सीए इंटर परिणाम और सीए फाइनल परिणाम के लिए वेरिफिकेशन विंडो खोलेगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए, उम्मीदवारों को सभी तीन कार्यक्रमों को पास करना होता है। सीए फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल। परीक्षाएं अब नई आईसीएआई योजना के तहत आयोजित की जा रही हैं, जहां उम्मीदवारों को सीए परीक्षा परिणाम पास करने के अलावा कुछ मॉड्यूल की भी आवश्यकता होती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article