एजुकेशन

ICAI CA Inter Topper 2025: सीए इंटर में दीपांशी अग्रवाल टॉपर, हाथरस के सार्थक को रैंक 3, देखें टॉपर्स लिस्ट

ICAI CA Inter Toppers List 2025 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए इंटर और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल सीए फाउंडेशन में कुल 21.52 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, इंटर में दोनों कंबाइंड ग्रुप में कुल 14.05 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। सीए इंटर रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी आ गई है। इसमें हैदराबाद की रहने वाली दीपांशी अग्रवाल को रैंक 1 प्राप्त हुआ है।

Image

ICAI CA Inter Toppers

Photo : Times Now Digital

ICAI CA Inter Toppers List 2025 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए इंटर और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल सीए फाउंडेशन में कुल 21.52 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, इंटर में दोनों कंबाइंड ग्रुप में कुल 14.05 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। सीए इंटर रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी आ गई है। इसमें हैदराबाद की रहने वाली दीपांशी अग्रवाल को रैंक 1 प्राप्त हुआ है।

आईसीएआई सीए इंटर, फाउंडेशन परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

ICAI CA Inter Toppers: सीए इंटर में टॉपर्स

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए इंटर रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी हुई है। इस साल इंटर में हैदराबाद की रहने वाली दीपांशी अग्रवाल को रैंक 1 प्राप्त हुआ है। वहीं, दूसरे स्थान पर विजयवाड़ा के रहने वाले थोटा सोमांध सेशाद्री नायडु का नाम है। जबकि, तीसरे स्थान पर यूपी के हाथरस के रहने वाले सार्थक अग्रवाल का नाम है।

रैंकछात्र का नामरोल नंबर स्थानमार्क्स
1 दीपांशी अग्रवाल566708हैदराबाद521/600
2थोटा सोमांध सेशाद्री नायडु655623विजयवाड़ा516/600
3सार्थक अग्रवाल574012हाथरस515/600

ICAI CA Inter Result 2025: कितने छात्र पास?

सीए इंटर की परीक्षा में दोनों ग्रुप कंबाइंड में कुल 48,261 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें कुल 6,781 को सफलता हाथ लगी है। बता दें कि इस बार इंटर में कुल 14.05 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। सीए इंटर में पहले ग्रुप में 1,08,187 छात्र थे जिनमें से 15,332 पास हुए। वहीं, दूसरे ग्रुप में कुल 80,368 में से 17,813 पास हुए हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article