ICAI CA Inter, Foundation January Result 2025 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 4 मार्च को सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन जनवरी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (ICAI CA Inter Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
ICAI CA Inter, Foundation Result: कब हुई थी परीक्षा
ICAI CA इंटरमीडिएट ग्रुप 1 जनवरी की परीक्षा 11, 13 और 15 जनवरी को हुई थी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 17, 19 और 21 जनवरी को निर्धारित थी। वहीं सीए फाउंडेशन की परीक्षा 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को हुई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
ICAI CA Foundation, Inter Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- icai.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर जाकर
CA Foundation January Result 2025/ CA Inter January Result 2025 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना Registration Number/ Roll Number दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CA Foundation January Result 2025: इतने पर्सेंट रहा सीए फाउंडेशन का रिजल्ट
ICAI CA फाउंडेशन परीक्षा में कुल 1,10,887 छात्र शामिल हुए। उसमें कुल 23,861 छात्रों को सफलता हासिल हुई है। ऐसे में कुल पास प्रतिशत 21.52 फीसदी का रहा है। बता दें कि परीक्षा कुल 533 सेंटर पर आयोजित की गई थी। इस बार कुल 58,240 लड़के और 52,647 लड़कियों ने सीए फाउंडेशन की परीक्षा दी। इसमें से 12,661 लड़कों और 11,200 लड़कियों को सफलता हासिल हुई। लड़कों का पास प्रतिशत 21.74% और लड़कियों का 21.27 फीसदी रहा।
CA Inter Result 2025: इतने छात्र सीए इंटरमीडिएट में पास
सीए इंटर की परीक्षा में दोनों ग्रुप कंबाइंड में कुल 48,261 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें कुल 6,781 को सफलता हाथ लगी है। बता दें कि इस बार इंटर में कुल 14.05 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। सीए इंटर में पहले ग्रुप में 1,08,187 छात्र थे जिनमें से 15,332 पास हुए। वहीं, दूसरे ग्रुप में कुल 80,368 में से 17,813 पास हुए हैं।

CA Intermediate Toppers 2025
CA Inter Toppers: सीए इंटरमीडिएट टॉपर्स लिस्ट
बता दें सीए इंटरमीडिएट जनवरी की परीक्षा में दीपांशी अग्रवाल ने टॉप किया है। दीपांशी ने 600 में से 521 नंबर प्राप्त किए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर Thotha Somanadh Seshadri Naidu हैं। इन्होंने 600 में से 516 नंबर प्राप्त किए हैं। तीसरे नंबर पर हाथरस के सार्थक अग्रवाल हैं। सार्थक ने 600 में से 515 मार्क्स प्राप्त किए हैं।
