एजुकेशन

ICAI CA Foundation 2024: सीए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम किस साइट पर होगा जारी

ICAI CA Foundation, Inter Exam 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया किसी भी वक्त सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (CA Foundation Result) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in, icai.org पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

ICAI CA Foundation, Inter Result 2024 Date: यहां देखें सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट का रिजल्ट

ICAI CA Foundation, Inter Exam 2024: आईसीएआई सीए फाउंडेशन और इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 30 सितंबर तक सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी कर (CA Foundation Result) सकता है। बीते दिनों आईसीएआई से सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने घोषणा की थी कि दिवाली से पहले सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (CA Foundation Result 2024) दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in, icai.org पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना एनरोलमेंट नंबर व पासवर्ड दर्ज कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

CA Foundation 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें आईसीएआई की ओर से सीए फाउंडेशन सितंबर की परीक्षाएं 13 सितंबर, 15, 18 और 20 सितंबर को आयोजित की गई थी। जबकि सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 12 सितंबर, 14 और 17 सितंबर को थी। वहीं सेकेंड ग्रुप की परीक्षा 19 सितंबर, 21 और 23 सितंबर को निर्धारित थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

ICAI CA Foundation 2024: कैसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICAI CA Foundation, Inter Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Enrollment Number व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

CA Foundation 2024: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
  2. पिता का नाम (Fathetrs Name)
  3. रोल नंबर (Roll Number)
  4. विषयानुसार मार्क्स
  5. कुल अंक (Total Marks)

CA Foundation Exam 2024: कुल इतने उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

बता दें सीए फाउंडेशन जून की परीक्षा के लिए कुल 91900 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें से 14.96 प्रतिशत यानी 13,749 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसमें पुरुष उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 15.66 पर्सेंट और महिलाएं का पास फीसदी 14.14 प्रतिशत देखने को मिला था।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article