एजुकेशन

ICAI CA Final Result 2024: आ गई डेट, इस दिन जारी होगा सीए फाइनल का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक

ICAI CA Final Result 2024 Date and Time: सीए फाइनल की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए फाइनल के रिजल्ट की तारीख सामने आ गई है। ICAI के सीएमएम धीरज खंडेलवाल ने रिजल्ट की तारीख को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के अनुसार, सीए फाइनल का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- icai.org पर जारी होगा।

Image

ICAI CA फाइनल रिजल्ट

Photo : iStock

ICAI CA Final Result 2024 Date and Time: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए फाइनल के रिजल्ट की तारीख सामने आ गई है। ICAI के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने रिजल्ट की तारीख को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के अनुसार, सीए फाइनल का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- icai.org पर जारी होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और पिन की जरूरत पड़ेगी।

ICAI सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने इस बारे में सूचना देते हुए कहा है कि सीए नवंबर फाइनल एग्जाम रिजल्ट 26 दिसंबर, 2024 की शाम तक घोषित हो सकते हैं। संस्थान की ओर से रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

ICAI CA Final Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- icai.org पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ICAI CA Final Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Check Results के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही रिजल्ट खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

ICAI CCM ने दी जानकारी

ICAI की ओर से सीए ग्रुप I परीक्षाएं 3, 5 और 7 नवंबर को आयोजित की गई थीं। वहीं अब नतीजो का इंतजार है हजारों कैंडिडेट्स को है। सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। सीसीएम धीरज खंडेलवाल की ओर से नतीजो की सटीक डेट या फिर रिजल्ट घोषित होने की जानकारी पोर्टल पर दी जा सकती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article