ICAI CA Final, Intermediate Nov Result Pdf Download: खत्म हुआ इंतजार, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल और इंटरमीडिएट नवंबर 2023 के परिणामों को icai.nic.in पर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से इन परिणामों को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAI CA Final, Intermediate Nov Result 2023 देखने के लिए परीक्षार्थियों को केवल क्रेडिंशियल के तौर पर रोल नंबर व पंजीकरण नंबर की जरूरत होगी। बता दें, पिछले साल इन परिणामों को 10 जनवरी को जारी किया गया था।
CA Final, Inter Results 2022: How to check - सीए फाइनल, इंटर परिणाम 2022: कैसे जांचें
- सबसे पहले Icai.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर ही आपको रिजल्ट सीए फाइनल या इंटर रिजल्ट देखने के लिए लिंक मिल जाएगा।
- पंजीकरण संख्या और रोल नंबर दर्ज करें।
- सबमिट करें और रिजल्ट देखें।
परिणाम के साथ, टॉपर्स को सीए फाइनल और इंटर नवंबर परीक्षा के लिए भी घोषित किया जाएगा। योग्यता सूची भी जारी की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी नजर बनाए रखें।
