The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) CA intermediate and CA final result 2022 की घोषणा 10 जनवरी, 2023 को की जाएगी। एक बार परिणाम जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट icai.org से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नवंबर सेशन के लिए परिणाम जारी करेगी, उम्मीदवार यहां से रिजल्ट चेक करने का तरीका देख सकते हैं।
आईसीएआई सीए इंटर, अंतिम परिणाम की तारीख संस्थान द्वारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है। उम्मीदवार जो सीए इंटरमीडिएट और सीए अंतिम नवंबर सत्र की परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे निम्नलिखित तरीके से अपना परिणाम देख सकते हैं।
आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल नवंबर स्कोर कार्ड 2022 की जांच और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर के साथ लॉग इन करना होगा।
How To Check ICAI CA Inter, Final Result 2022
- उम्मीदवार icaiexam.icai.org, caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाएं।
- यहां CA intermediate, final result लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडिंशियल के साथ लॉगइन करें।
- CA intermediate, final score card स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंटआउट ले लें।
आईसीएआई ने सीए फाइनल की परीक्षाएं 1 नवंबर से 16 नवंबर 2022 तक आयोजित की थीं। सीए इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 नवंबर से 17 नवंबर तक ऑफलाइन मोड में हुई थीं।
